RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

बिहार: भोजपुर: कृषि विज्ञान केंद्र में 11वीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक आयोजित।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)21 अक्टूबर ।कृषि विज्ञान केंद्र भोजपुर की 11वीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ आर के सुहाने निदेशक प्रसार शिक्षा बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर, विशिष्ट अतिथि डॉ अंजनी कुमार सिंह निर्देशक आईसीएआर अटारी जोन चार पटना, डीआर डीबी सिंह प्रधान वैज्ञानिक अटारी पटना
डॉक्टर पीके द्विवेदी, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रधान केवीके भोजपुर, स्नेहा शीतल प्रबंधक जीविका एवं भीमराज राय किसान भूषण भोजपुर ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।बैठक में किसी विज्ञान केंद्र के द्वारा विभिन्न कार्यों से जुड़ी गतिविधियों तथा उपलब्धियां के अतिरिक्त वर्ष 2024- 25 की कार्य योजना की समीक्षा की गई। निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ सुहाने ने कहा कि पूरे शाहाबाद में पराली जलाने की समस्या अभी भी गंभीर स्थिति में है जिसके कारण कहीं ना कहीं खेतों की उर्वरा शक्ति के साथ पर्यावरण पर भी विपरीत प्रभाव देखा जा रहा है। आवश्यकता है सामूहिक रूप में इस पर विचार करके इसे रोकने की और अगर आने वाले समय में 10 से 12 हज़ार एकड़ के किसान अगर अपनी पराली को सामूहिक रूप से बेचना चाह तो इसके लिए बगल के बिक्रमगंज में घुसिया खुर्द में एक सीबी प्लांट की स्थापना हुई है जिनके द्वारा आपकी समूची परली खरीद ली जाएगी और उसके बदले में एक निर्धारित मूल्य भी आपको प्राप्त होगा। कृषि विज्ञान केंद्र इस कार्य के प्रचार प्रसार में एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में काम करेगा।
डॉ अंजनी कुमार सिंह निदेशक अटारी ने नारी योजना के अंतर्गत जिले में पोषण वाटिकाओं की श्रृंखला स्थापित करने का निर्देश देते हुए कहा की कोष की कोई कमी नहीं है ।भारत सरकार की इच्छा है कि जिले में कुपोषण हटाने के लिए यह जागरूकता का एक अच्छा माध्यम होगा और अपने लिए अपने किचन गार्डन में लोग स्वयं की इच्छा अनुसार ताजी एवं स्वस्थ सब्जियां पैदा करने में सफल होंगे । श्रीअन्न के एक आदर्श गांव का चयन किया जाए और वहां पर इसके संस्करण से लेकर विभिन्न प्रकार के मूल्य संवर्धन से जुड़े कार्यक्रमों को करके लोगों के लिए आए के नए अवसर सृजित किया जाए ।
डॉ द्विवेदी ने जानकारी दी कि जिले में संसाधन संरक्षण तकनीक के विकास के लिए वर्ष 2001 से कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं जिसके परिणाम स्वरूप आज जिले में 47000 एकड़ से ज्यादा भूमि में आधुनिक तकनीक का प्रयोग कर जल एवं भूमिका संरक्षण किया जा रहा है जिससे प्रतिवर्ष किसानों के करोड़ों रुपए की बचत हो रही है। जिले में तिलहन एवं दलहन के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम चल रहे हैं।
किसान भूषण भीमराज राय ने यूरिया के अत्यधिक प्रयोग पर चिंता व्यक्त की और लोगों को जागरूक करने की बात कही।अटारी के वैज्ञानिक डीवी सिंह ने सुझाव दिया के किसानों के दिशा और दशा को बदलने के लिए जिले में पशुपालन मछली पालन के साथ ही बागवानी फसलों पर विशेष प्रशिक्षण की जरूरत है। प्रबंधक मध्य बिहार ग्रामीण बैंक मदन पांडे जी ने बताया की बैंक सदैव किसानों के लिए तत्पर है आवश्यकता है सही परियोजना और उससे संबंधित प्रशिक्षण की।
महिला उद्यमी सुनीता कुमारी गन्ना उद्योग विभाग परियोजना निदेशक आत्मा राणा राजीव रंजन सिंह प्रखंड उद्यान पदाधिकारी के अतिरिक्त जिले के विभिन्न क्षेत्रों से प्रगतिशील किसान तथा मटर उत्पादक संगठन के निर्देशक कौशल सिंह ड्रोन सेवा प्रदाता आदित्य सिंह खेसरहिया बीज उत्पादक किसान प्रवीण कुमार सिंह खेसरिया के सेवा प्रदाता किसान संजीव कुमार सिंह के साथ अन्य उपस्थित जनों ने अपने विचार भी रखें और केंद्र के बेहतर कार्यक्रमों की सराहना की।

Related posts

संस्कृति की रक्षा करने के लिए संस्कृत जानना जरूरी : श्री जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

चतरा:उपायुक्त चतरा अबु इमरान ने चतरा सदर प्रखंड के पकरिया में नव निर्मित वृद्धा आश्रम संचालन का किया उद्घाटन।

rktvnews

बक्सर डीएम अंशुल अग्रवाल एवं एसपी मनीष कुमार की अध्यक्षता में बिहार लोक सेवा आयोग पटना द्वारा आयोजित एकीकृत 69वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा को ले विधि व्यवस्था संधारण एवं परीक्षा कार्य के सफल आयोजन हेतु संयुक्त ब्रीफिंग।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से नीट टॉपर महेश कुमार ने की मुलाकात।

rktvnews

बक्सर: डीएम ने दलसागर स्तिथ जल जीवन हरियाली के तहत निर्माणाधीन तालाब का किया निरीक्षण।

rktvnews

गिरीडीह:विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर धनवार विधानसभा क्षेत्र में बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण, मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर।

rktvnews

Leave a Comment