RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री की वियतनाम के राज्य अध्यक्ष एवं पार्टी महासचिव के साथ बैठक।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 24 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 23 सितंबर, 2024 को न्यूयॉर्क में यूएनजीए में भविष्य के शिखर सम्मेलन के मौके पर वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव एवं वियतनाम के समाजवादी गणराज्य के राज्य अध्यक्ष टो लैम से मुलाकात की।
प्रधानमंत्री ने राज्य अध्यक्ष टो लैम को नेतृत्व की बढ़ी हुई जिम्मेदारियां संभालने के लिए बधाई दी और भारत एवं वियतनाम के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की दिशा में निरंतर सहयोग की उम्मीद जताई।
प्रधानमंत्री ने इस महीने की शुरुआत में आए तूफान यागी से हुई हानि और क्षति के लिए वियतनाम के साथ अपनी सहानुभूति और एकजुटता दोहराई। राज्य अध्यक्ष एवं महासचिव टो लैम ने ऑपरेशन सद्भाव के तहत भारत द्वारा समय पर आपातकालीन मानवीय सहायता और आपदा राहत की आपूर्ति के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया।
दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच अटूट आपसी विश्वास, समझ तथा साझा हितों द्वारा चिन्हित गहरे सभ्यतागत एवं सांस्कृतिक संबंधों और बढ़ते रणनीतिक संबंधों के महत्व की पुष्टि की। वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह की पिछले महीने की भारत यात्रा को याद करते हुए, दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने तथा दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की संभावनाओं पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने हिन्द-प्रशांत समेत महत्वपूर्ण क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर ग्लोबल साउथ की सामूहिक भूमिका को रेखांकित किया।

Related posts

उपराष्ट्रपति ने विद्यार्थियों से शांति, प्रगति और सतत विकास का ट्रस्टी बनने का आग्रह किया।

rktvnews

PropTiger.com की रिपोर्ट: 2023 के दौरान दिल्ली-एनसीआर रियल एस्टेट की सप्लाई में गुरुग्राम प्रमुख बल के रूप में उभरा।

rktvnews

चाईबासा:जिला प्रशासन एवं कलामंदिर-जमशेदपुर के तत्वाधान पर बाल विवाह के विरुद्ध राज्यव्यापी जन जागरूकता अभियान।

rktvnews

पटना:हम ऐसा भवन तैयार करें जो खुद को भी अच्छा लगे:डॉ उदय कान्त

rktvnews

चतरा:समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त की अध्यक्षता में राजस्व मामलों की समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

डी.एम. व एस.एस.पी. ने किया वीवीपैट/एफएलसी कार्य की तैयारी का निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment