RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:एस के पी विश्व मानवाधिकार जागरूकता संघ की बैठक।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)08 जुलाई। 07 जुलाई को मां विंध्यवासिनी भवन में कार्यालय उद्घाटन के मौके पर एस के पी विश्व मानवाधिकार जागरूकता संघ कि बैठक हुई। बैठक कि अध्यक्षता मानवाधिकार संघ के जिलाध्यक्ष शिवनेश्वर सिंह व संचालन सोनू कुमार गुप्ता ने किया। मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख नीलम देवी भाजपा जिला के उपाध्यक्ष कौशल यादव ने फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया।इनके साथ विश्व मानवाधिकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष वींकटेश शर्मा थे।
बैठक में विवाद के सभी बिंदुओं पर चर्चा की गई जिसमें जमीन विवाद, भूमि अतिक्रमण, घूसखोरी,वित्तीय अनियमितता, यौन उत्पीड़न, घरेलू हिंसा,दहेज प्रताड़ना,सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करना, शिकायत पत्र पर करवाई नहीं करना, झूठे आरोप मे फंसाकर मुकदमा दर्ज करना, अवैध तरिके से गिरफ्तारी कर जेल भेजना, पुलिस थाना में प्राथमिकी दर्ज नहीं करना, मानवाधिकार का हनन, रिश्वत कि मांग करना,वेतन पेंशन नहीं देना, बाल विवाह आदि पर चर्चा किया गया।
मौके पर प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार ओझा, उपाध्यक्ष आलोक कुमार, कोषाध्यक्ष बिजेंद्र कुमार सिंह, संजय सिंह, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील तिवारी जी संजय कुमार जी मंजय यादव जी अखिलेश चौधरी शम्भू नाथ सिंह, विपिन विश्वास, जीतन चौधरी
,जगनारायण उपाध्याय,चंदन कुमार,के अलावे कई लोग थे।

Related posts

बड़हरा विधानसभा पूर्व प्रत्यासी सह जाप नेता रघुपति यादव ने किया बसंतपचमी पर मेले का उदघाटन।

rktvnews

आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी और आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी पर परिचर्चा।

rktvnews

दुकानदारों के नामों का खुलासा करने संबंधी भाजपा सरकारों के आदेश को सुप्रीम कोर्ट के द्वारा स्थगित करने का स्वागत।

rktvnews

“अल्ला मेहरबाँ तो बंदा पहलवान ” मिट्टी छूवे तो सोना होवे ।

rktvnews

11 सितंबर को कौशल विकास केन्द्र, हरनाटाड़ (कुशल युवा कार्यक्रम) बगहा-02 में जॉब कैम्प का आयोजन।

rktvnews

वरिष्ठ लोकगायक भरत सिंह भारती को मिला अमृत पुरस्कार!उपराष्ट्रपति के कर कमलों से विज्ञान भवन में मिला पुरस्कार।

rktvnews

Leave a Comment