RK TV News
खबरें
Breaking Newsविभागीय बैठक

बक्सर:जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

बक्सर/बिहार 08 जनवरी। बक्सर जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में आज शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में की गई।
जिला पदाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर को प्रत्येक शनिवार को अपराह्न 2:00 बजे शनिवारीय बैठक का आयोजन करने का निर्देश दिया। साथ ही जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक शनिवारीय बैठक में कम से कम तीन शिक्षा विभाग के वरीय पदाधिकारी रोस्टर के अनुसार उपस्थित रहेंगे।
प्रत्येक शनिवारीय बैठक में शिक्षा विभाग से संबंधित मामलों पर सुनवाई की जाएगी। साथ ही निर्देशित किया गया कि शनिवारीय बैठक में कितने परिवादी आए, कितने परिवादी के परिवाद का निष्पादन किया गया, के संबंध में अनुपालन प्रतिवेदन निश्चित रूप से देना सुनिश्चित करेंगे।
रोस्टर के अनुसार यदि कोई पदाधिकारी शनिवारीय बैठक में अनुपस्थित पाए जाते हैं, या शनिवारीय बैठक नहीं करते हैं तो इसके संबंध में संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

पटना:28 जून को आहूत होगी साहित्य सम्मेलन की स्थायी समिति की बैठक।

rktvnews

हनुमानगढ़:सेवा पंखवाड़ा 2025: जिले में दिव्यांगजनों को श्रवण यंत्र, ट्राइसाइकिल और व्हीलचेयर सहित सहायक उपकरण वितरित।

rktvnews

बागपत:हाई स्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के संबंध में जिलाधिकारी ने की बैठक।

rktvnews

दुमका:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रानेश्वर प्रखंड के मुरगुनी में सिद्धेश्वरी नदी पर निर्माणाधीन मसलिया – रानेश्वर मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना की कार्य प्रगति का किया निरीक्षण।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने ETV के संस्थापक रामोजी राव के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

वार्ड सदस्य पद पर रंजू देवी ने 230 मतों से हासिल की जीत।

rktvnews

Leave a Comment