
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 23 सितंबर। रविवार को रोटी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा बड़हरा प्रखंड के कई गांव एवं टोला में बाढ़ राहत सामग्री वितरण किया गया।संस्था द्वारा बाढ़ की भयावह स्थिति को देखते हुए मुढ़ी,चुरा,गुड,सत्तू,बिस्किट,
ब्रेड,मोमबत्ती,माचिस,साबुन,पानी की बोतल का वितरण किया गया।संस्था के सचिव कमलेश तिवारी ने बताया की आरा रोटी बैंक सेवा के लिये हमेशा तत्पर रहती है और उसी कड़ी में बाढ़ में घिरे लोगो के घर पर उनके लिए सामग्री पहुँचा रहे है।नाव से समिति के लोग गाँव के अन्दर तक जाकर वहाँ रह रहे लोगो को राहत पहुँचा रहे है।हमारा यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा।आपको बताते चले की आरा रोटी बैंक चेरिटेबल ट्रस्ट ज़रूरतमंदों की सेवा के लिये हमेशा तत्पर रहती है।इस मौक़े पर डॉ जितेन्द्र शुक्ल,आशुतोष सिंह,राजेश कुमार, क्षितिज पांडेय,कवि प्रेमशंकर पांडेय,अभिनव,सतीश सिंह,निकेश पांडेय,सन्नी,रवि सहाय,कुमार मोहित शामिल थे।
