RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बड़हरा बाढ़ पीड़ितों की दवा के साथ मॉनिटरिंग करने निकले एसीएमओ डा के एन सिन्हा दिया आवश्यक निर्देश।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)23 सितंबर। बड़हरा क्षेत्र के गांवो में एसीएमओ,भोजपुर ,डॉ के एन सिन्हा बाढ़ समस्याओं मे चिकित्सा सहायता की मॉनिटरिंग करने रविवार को भी क्षेत्र का दौरा किये। सबसे पहले डॉ सिन्हा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़हरा गए ,जहां डॉ गौरव कश्यप कार्य करते हुए मिले। मालूम हुआ कि डॉ संपत ,एकौना अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में गए थे जहां 7 बच्चे बीमार थे। डा सुदामा प्रसाद की ड्यूटी नाव पर थी।डॉ ओमप्रकाश बबुरा बाढ़छेत्र गए थे।एसीएमओ ने इमरजेंसी रजिस्टर का अवलोकन किया ।पता चला कि एक पागल कुत्ता चार व्यक्तियों को काट दिया है और सभी को ए आर वी की सुई पड़ गई है। पागल कुत्ता को किसी ने मार दिया । कल एक व्यक्ति को सांप ने काटा था ।उसे ए वी एस सुई देने के बाद आरा रेफर कर दिया गया ।केंद्र पर एएनएम कृष्णा कुमारी , जीएनएम पूजा कुमारी, एएनएम कुमारी मंजू कार्यरत पाई गई ।एसीएमओ के साथ एएनएम सीशीला मरांडी, कुमारी प्रतिमा और प्रतिमा कुमारी एएनएम तथा संजीव कुमार साथ में क्षेत्र का दौरा कर पीड़ित लोगों को मदद पहुंचाए। एसीएमओ डॉ सिन्हा वहा के बाढ़ कैंप गए जहां बाढ़ पीड़ित लोगों को दवा दिया जा रहा था ।इस केंद्र से 48 लोगों को भिन्न-भिन्न तरह की दवाइयां दी गई थी जैसे बुखार, पैखाना ,पेट दर्द ,उल्टी आदि का। डॉक्टर सिन्हा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा चिकित्सा शिविर की समस्याओं को समझ कर उन्हें दूर करने का निर्देश दिए।

Related posts

भोजपुर: डीएम ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का किया स्थलीय निरीक्षण।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के विद्युत उपभोक्ताओं के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम में हुए शामिल।

rktvnews

चतरा:समाहरणालय में उपायुक्त की अध्यक्षता में DMFT योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:कारगिल विजय दिवस पर संभावना विद्यालय में पूर्व सैनिकों व वीरांगनाओं का हुआ सम्मान।

rktvnews

दरभंगा:सरकारी योजनाओं से बदली तस्वीर,महिलाओं ने साझा की सफलता की कहानियाँ।

rktvnews

झारखंड:मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

rktvnews

Leave a Comment