RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:उपायुक्त के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी द्वारा जिले के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानो की राशन जांच।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )19 जनवरी।गुप्त सूचना के आधार पर आज खाद्य सुरक्षा अधिकारी, राजा कुमार के द्वारा गिरिडीह जिले के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठान राशन दुकान,मसाला कारखाना एवं मिठाई दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया जिसकी जानकारी निम्न प्रकार से है।

1. न्यू झारखंड शिव शक्ति मसाला के कारखाना*,पता :–IMS रोड ,गिरिडीह में पाया गया कि फूड सेफ्टी लाइसेंस के बिना एवं बिना FSSAI नंबर के मसालों का पैकिंग किया जा रहा है एवं इनके परिसर में बहुत ज्यादा गंदगी पाई गई।

अधिकारी के द्वारा किया गया कार्रवाई

50,000 (पचास हजार का जुर्माना एवं 7–दिनों के अंदर फूड सेफ्टी लाइसेंस बनवाने का नोटिस ओर साथ ही अभी तक उनके कारखाने में बने हुए सभी खाद्य पदार्थ यथा सत्तू, बेसन, मिर्च पाउडर, हल्दी पॉवडर, सूजी, इत्यादि को तत्काल रुप से वही जब्त कर लिया गया है ।

गद्दी मोहल्ला एवं शिव मोहल्ला में

1. सुमन कुमार (सुमन स्टोर) से बच्चों के खाने वाले चिप्स (बच्चा पार्टी) को जप्त किया है इसमें बैच नंबर, निर्माण डेट, एक्सपायरी डेट नहीं था एवं साथ ही इनके प्रतिष्ठान में फूड सेफ्टी लाइसेंस वि नहीं था , इन्हे खाद्य सुरक्षा अधिकारी गिरिडीह के द्वारा 7 दिनों के अंदर फूड सेफ्टी लाइसेंस बनवाने का नोटिस जारी किया एवं 5000 रुपए का जुर्माना किया गया। इसके साथ ही ( सुरेंद्र कुमार,विकाश कुमार साव ,नरेश चौधरी ( न्यू बाल गोपाल मिष्टान), विकाश कुमार ये सभी दुकानदारों को नोटिस किया गया है जिसमें उन्हें 7 दिनों के अंदर फूड सेफ्टी लाइसेंस बनवाने का आदेश दिया गया है।

Related posts

नारनौल:अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2023,अटेली के विधायक सीताराम यादव ने फीता काटकर किया प्रदर्शनी का शुभारंभ।

rktvnews

लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न सम्मान। अमित शाह ने व्यक्त की प्रसन्नता ।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा विधायक बाढ़ग्रसित क्षेत्र के पीड़ित परिवारों से मिलकर समस्याओ से अवगत हुए।

rktvnews

18वें मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव में वन्यजीव पर आधारित प्रसिद्ध फिल्म निर्माता सुब्बैया नल्लमुथु वी. शांताराम लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार के विजेता घोषित किए गए।

rktvnews

भोजपुर: अभियान बसेरा-2 योजना अंतर्गत जिले में कुल 511 गृहविहीन परिवारों को वासगीत पर्चा किया गया वितरित।

rktvnews

मुख्यमंत्री चौहान ने बेलपत्र, करंज और नीम के पौधे लगाए

rktvnews

Leave a Comment