RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने गणतंत्र दिवस परेड पूर्वाभ्यास का किया निरीक्षण।

आत्मविश्वास, उत्साह और देश प्रेम की ऊर्जा के साथ मनाए गणतंत्र दिवस: उपायुक्त

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)24 जनवरी।आज स्थानीय के0के0एन0 स्टेडियम में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा व पुलिस अधीक्षक सौरभ की उपस्थिति में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास किया गया। इसके अलावे पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में जिला पुलिस बल की टुकड़ी, जैप-5 के जवानों की टुकड़ी सहित महिला/पुरूष पुलिस जवान, गृह रक्षा वाहिनी कैडेरों, एनसीसी, स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया। इस दौरान सार्जेन्ट मेजर द्वारा पूर्वाभ्यास करने वाले प्रतिभागियों का नियमानुसार नेतृत्व किया गया।
इसके अलावे गणतंत्र दिवस की तैयारियों के तहत् परेड का पूर्वाभ्यास दिनांक-20.01.2026 से चल रहा था, जिसके तहत् आज अंतिम पूर्वाभ्यास किया गया। इस दौरान मौके पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश ने सभी का उत्साहवर्द्धन करते हुए कहा कि चेहरे पर आत्मविश्वास, उत्साह और राष्ट्र प्रेम की ऊर्जा के साथ कार्यक्रम को भव्य बनाने में अपना शत प्रतिशत योगदान दे। इसके अलावे पुलिस अधीक्षक सौरभ ने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को परेड को लेकर आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।

गणतंत्र दिवस परेड का फाइनल रिहर्सल हुआ पूर्ण..

इस दौरान मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए उपायुक्त श्री नमन प्रियेश लकड़ा ने जिलावासियों को मुख्य समारोह में शामिल होने का आग्रह करते हुए कहा कि हम सभी को चाहिये कि हम राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत हो शान्तिपूर्ण व सुरक्षित ढंग से इस राष्ट्रीय पर्व को मनायें एवं विधि व्यवस्था बनाये रखने में जिला प्रशासन का सभी सहयोग करें। साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि परेड में इस वर्ष सरकारी स्कूल के बच्चियों की टुकड़ी भी शामिल होगी। आगे उपायुक्त ने मुख्य अतिथि माननीय मंत्री जल संसाधन और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग हफीजुल हसन द्वारा 9ः05 मिनट पर झंडोतोलन किया जाएगा। साथ ही गणतंत्र दिवस के दिन मुख्य कार्यक्रम स्थल स्थानीय के0के0एन0 स्टेडियम में निर्धारित नियमानुसार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा संध्या 06 बजे से देश भक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
इस दौरान उपरोक्त के अलावे अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला नजारत उपसमाहर्ता, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, ट्रैफिक डीएसपी, सार्जेन्ट मेजर, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी, पुलिस पदाधिकारी कर्मी आदि उपस्थित थे।

Related posts

आरा रेलवे जंक्शन विश्वस्तरीय स्टेशन बनेगा!रमना मैदान सुन्दर और अतिक्रमण मुक्त होगा साथ ही वीर कुँवर सिंह पार्क का भी सौंदर्यीकरण किया जाएगा:आर.के.सिंह

rktvnews

राजस्थान: जयपुर:उपराष्ट्रपति ने कहा- कोई न्यायालय सबऑर्डिनेट नहीं, प्रचलित शब्दों में बदलाव ज़रूरी।

rktvnews

TEKCE ने नए रियल एस्टेट पार्टनर और सहयोगी कार्यक्रमों के साथ वैश्विक पहुंच बढ़ाई।

rktvnews

भोजपुरी शोध एवं विकास ट्रस्ट ” द्वारा आहूत 05 फरवरी 2024 को नई दिल्ली में जन्तर – मन्तर पर विशाल ” आक्रोश – प्रदर्शन ” के संदर्भ में एक विस्तारित बैठक आयोजित।

rktvnews

नवादा:सदर अस्पताल, नवादा में निजी एंबुलेंसों की अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई, लापरवाही पर भी सख्ती।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पटना में विभिन्न कृषि-खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के प्रतिनिधियों के साथ ‘इंडस्ट्री गोलमेज़ बैठक’ में लिया भाग।

rktvnews

Leave a Comment