RK TV News
खबरें
Breaking News

नई दिल्ली: राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच देगा हाइफा दिवस पर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि।

नई दिल्ली/ डॉ एम रहमतुल्लाह 21 सितंबर। 23 सितंबर को राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच की तरफ से, इंद्रेश कुमार के मार्गदर्शन में, हाइफा लड़ाई के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु हाइफा दिवस का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 23 सितंबर 2024 को सुबह 8:30 बजे से तीन मूर्ति हाइफा चौक पर संपन्न होगा।
हाइफा दिवस भारतीय वीरों की अदम्य साहस और बलिदान को याद करने का अवसर है, जिन्होंने प्रथम विश्व युद्ध के दौरान हाइफा की ऐतिहासिक लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 1918 में हाइफा की लड़ाई में भारतीय सैनिकों ने अपनी जान की बाजी लगाकर इतिहास रचा और विजय प्राप्त की। इस महान विजय के उपलक्ष्य में हर वर्ष हाइफा दिवस मनाया जाता है।
इस अवसर पर प्रमुख गणमान्य व्यक्ति, सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी, युवा स्वयंसेवक और देशभक्त नागरिक सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम में देशभक्ति गीत, वीरों की गाथाओं का पाठ और शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी।
राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच द्वारा यह आयोजन देश की युवा पीढ़ी को अपने इतिहास, संस्कृति और शहीदों की वीरता से परिचित कराने का प्रयास है, ताकि वे देश की रक्षा और गौरव को सर्वोपरि रखकर देश सेवा के प्रति समर्पित रहें।
इस खबर के माध्यम से सभी से अनुरोध किया गया है कि इस ऐतिहासिक अवसर पर शामिल होकर वीर शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करें और राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति अपने संकल्प को और मजबूत करें।

डॉ इंद्रेश कुमार एवं इजराइल राजदूत रूवेन अजर(फाइल फोटो)

गरिमामयी उपस्थिति

इंद्रेश कुमार,जनरल वी के सिंह (सेवा नि.) योगेन्द्र चंदोलिया, सांसद,इजराइल के राजदूत रूवेन अजर,सतीश उपाध्याय, वाइस चेयरमैन, एन डी एम सी
किरण चोपड़ा, सीएमडी, पंजाब केसरी,Lt Gen आर एन सिंह (से. नि.)

कार्यक्रम का विवरण:

तिथि: 23 सितंबर 2024
समय: सुबह 8:30 बजे
स्थान: तीन मूर्ति हाइफा चौक, नई दिल्ली

Related posts

गिरीडीह:समाहरणालय सभागार में सभी सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यपक/प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं अन्य शिक्षकों के साथ कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

गौरीशंकर विवाह महोत्सव भक्तिमय‌ वातारण में संपन्न!आयोजन का लक्ष्य स्वास्थ्य नागरिक, सभ्य नागरिक व समर्थ भारत बनाना है:आचार्य धर्मेन्द्र जी महाराज

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

भोजपुर:वरिष्ठ अधिवक्ता स्व. सुदामा सिंह के निधन से अधिवक्ताओं में शोक।

rktvnews

मध्यप्रदेश:केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने प्रदेश के वनकर्मियों को किया सम्मानित।

rktvnews

भोजपुर:उधमिता जागरूकता के तहत महिलाओं को दिया गया प्रशिक्षण।

rktvnews

Leave a Comment