RK TV News
खबरें
Breaking News

गया: नये जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने पदभार किया ग्रहण।

RKTV NEWS/गया(बिहार)03 जून।गया जिले में नये जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर द्वारा प्रभार ग्रहण किया गया।
उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता द्वारा जिला पदाधिकारी को पुष्पगुच्छ देकर हार्दिक स्वागत किया गया।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया (गयाजी) में जिलाधिकारी के रूप में पदस्थापित होने पर उन्हें काफी प्रसन्नता है। उन्होंने कहा कि पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीम के साथ गया (गयाजी) के विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था तथा विकास कार्य के लिए कार्य करेंगे।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि जिले के अंतिम पायदान तक के वासियों को सरकार की कल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य करेंगे।
उन्होंने जिलावासियों, जन प्रतिनिधियों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं अन्य संगठनों से अनुरोध किया कि वे जिला प्रशासन को सकारात्मक एवं रचनात्मक सहयोग दें।
इस अवसर पर जिला स्तरीय सभी विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:बी एस डीएवी की योगा टीम ने नेशनल स्पोर्टस में जीता ‘कास्य’।

rktvnews

चतरा :मंत्री, उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक के द्वारा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग चतरा को झांकी के बेहतर प्रदर्शन को लेकर मिला प्रथम पुरुस्कार।

rktvnews

मुख्यमंत्री ने किया क्षतिग्रस्त काॅजवे का निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:वेतन की मांग को लेकर शिक्षकों ने किया विरोध प्रदर्शन।

rktvnews

भोजपुर:कृषि क्षेत्र में ऊर्जा संरक्षण पर प्रशिक्षण आयोजित!सौर उर्जा, वायु एवं जल उर्जा के क्षेत्र में व्यापक संभावनाएं:डॉ पी के द्विवेदी

rktvnews

दक्षिण पूर्व एशिया में परिचालन के लिए तैनात भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के जहाजों का मनीला में बंदरगाह पर प्रवास समाप्त।

rktvnews

Leave a Comment