
एनडीआरएफ द्वारा उपलब्ध नाव से किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण।
कई गाँवो मे सामुदायिक रसोई चलाने का दिया निर्देश।
RKTV NEWS/आरा (भोजपुर) 21 सितंबर।बड़हरा विधानसभा मे बाढ़ की विभिषिका के बीच प्रशासन और जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संस्थानो द्वारा राहत कार्य चल रहे है।
बड़हरा विधायक सह पूर्व मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा लगातार क्षेत्रों का दौरा कर समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।
शनिवार को बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,राजस्व पदाधिकारी, मेडिकल टीम और कार्यकताओ के साथ केशोपुर से एनडीआरएफ द्वारा उपलव्ध नाव पर सवार होकर नेकनामटोला, बखोरापुर, महुदही,हरखटोला,शालीग्रम के टोला सहित अन्य गाँवो का दौरा किया। उक्त आशय की जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से देते हुए बताया गया की इस दौरान नेकनामटोला के वार्ड पाँच और छह के बाढ़ पीड़ित ग्रामीण जनता की शिकायत पर विधायक के निर्देश से तत्काल मेडिकल शिविर लगा कर लोगो को जरूरी दवाईयां उपलब्ध कराया गया। विधायक और साथ चल रहे राहत कार्य टीम ने ग्रामीण जनता से बातचीत कर बाढ़ मे राहत कार्यो का जायजा लिया ।उक्त दौरान विधायक द्वारा पदाधिकारियों को उचित निर्देश दिया गया।
बड़हरा विधायक ने कहा कि लगातार मेरे द्वारा टीम बनाकर बाढ़ ग्रसित क्षेत्रो का दौरा हो रहा है।टीम में प्रखंड के अधिकारी और मेडिकल टीम भी साथ रह रहे है।लोगो को किसी भी प्रकार की परेशानी का तुरंत समाधान किया जा रहा है। आज मैने सोहरा-त्रिभुआनी,केवटिया,पदमिनया और बबुरा मे विस्थापित पीड़ितों के लिए सामुदायिक रसोई की व्यवस्था करने का निर्देश संबधित पदाधिकारी को दिया है। मैं चाहता हूँ कि इस विकट परिस्थिति मे किसी को परेशानी न हो।इसके लिए नाव,प्लास्टिक, दवाई, पशुचारा,राशन आदि की व्यवस्था की गई है।
उन्होने कहा कि जिलाधिकारी से बात कर बड़हरा को भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र की घोषणा कराई जाएगी।
दौरा के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,राजस्व पदाधिकारी, उज्जवल सिंह,निशांत सिंह सेंगर सहित अन्य लोग और सरकारी अधिकारी शामिल थे।
