RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:बैठक में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ द्वारा दलित समागम सम्मेलन की तैयारी व कई पदाधिकारी हुए मनोनीत।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)26 फ़रवरी। मंगलवार को हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ भोजपुर जिला अध्यक्ष मोहम्मद जाबिर उर्फ (पप्पू खान) की अध्यक्षता में बैठक की गई
जिसमें प्रदेश प्रधान महासचिव सह जिला प्रभारी फिरोज अहमद, एवं प्रदेश महासचिव (गोहर अरमान अंसारी ) शामिल रहे।इस बैठक में दलित सम्मेलन की तैयारी और पार्टी विस्तार पर विचार-विमर्श किया गया।
अध्यक्ष मोहम्मद जाबिर (पप्पू खान) ने बताया की पटना गांधी मैदान में होने वाले दलित समागम सम्मेलन में जाने के लिए कार्यकर्ताओं को दिशानिर्देश जारी किया गया। इस अवसर पर प्रेस द्वारा सवाल पूछे जाने पर मोहम्मद जाबिर ( पप्पू खान) ने कहा के हमारी पार्टी भोजपुर के अंदर बहुत मजबूत हुई है ,हजारों की संख्या में हमारे कार्यकर्ता कार्य कर रहे है और अल्पसंख्यक समाज का दूसरी पार्टी से मुंह भंग हो चुका है। अल्पसंख्य समुदाय बहुत तेजी से हमारी पार्टी से जुड़ रहे है।पप्पू खान ने कहा कि अब समय आ गया है के सरकार अल्पसंख्यक समुदाय एवं दलित समुदाय की सरकार में भागीदारी सुनिश्चित करे |
इसी बैठक में पार्टी विस्तार पर भी चर्चा हुई और साजिया नाज को जिला उपाध्यक, मोहम्मद शकील अली को जिला सचिव , मोहम्मद आलमगीर को जिला सचिव ,अरशद परवेज को जिला सचिव ,अशरफ हुसैन को बड़हरा, प्रखंड अध्यक्ष (सभी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला भोजपुर के पद पर मनोनीत किया गया ।
फिरोज अहमद प्रदेश प्रधान महासचिव सह जिला प्रभारी द्वारा निसार रिजवान को प्रदेश सचिव , डॉ अब्दुल रहमान उर्फ छोटू को प्रदेश सचिव के पद पर मनोनीत किया गया।

Related posts

हकमारी होने पर ओबीसी ईंट से ईंट बजा देगा : उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 03 जुलाई 25

rktvnews

संघी कुनबे का संविधान हत्या दिवस : गली में क़त्ल कर चौराहे पर रोने का स्वांग।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज से बातचीत की।

rktvnews

दुमका:आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने दिए निर्देश,सभी लाभुकों को समय पर मिले राशन।

rktvnews

डाक विभाग ने बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर विशेष डाक टिकट जारी किया।

rktvnews

Leave a Comment