RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने विभिन्न बागवानी फसलों के क्षेत्रफल और उत्पादन का 2023-24 का तीसरा अग्रिम अनुमान जारी किया।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 21 सितंबर।कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने विभिन्न राज्यों/केन्द्र-शासित प्रदेशों तथा अन्य सरकारी स्रोत एजेंसियों से प्राप्त जानकारी के आधार पर संकलित विभिन्न बागवानी फसलों के क्षेत्रफल और उत्पादन का 2023-24 का तीसरा अग्रिम अनुमान जारी किया है।

2023-24 (तीसरा अग्रिम अनुमान) की मुख्य बातें

• देश में 2023-24 (तीसरा अग्रिम अनुमान) में बागवानी फसलों उत्पादन लगभग 353.19 मिलियन टन होने का अनुमान है, जो 2022-23 (अंतिम अनुमान) की तुलना में लगभग 22.94 लाख टन (0.65%) कम है।

• 2023-24 (अंतिम अनुमान) में फलों, शहद, फूलों, बागानी फसलों, मसालों और सुगंधित एवं औषधीय पौधों के उत्पादन में वृद्धि देखी गई है।

• 2023-24 में फलों का उत्पादन मुख्य रूप से आम, केला, नीबू/नींबू, अंगूर, कस्टर्ड सेब और अन्य फलों के उत्पादन में वृद्धि के कारण 2022-23 की तुलना में 2.29 प्रतिशत बढ़कर यानी 112.73 मिलियन टन होने की उम्मीद है। वहीं सेब, मीठा संतरा, मैंडरिन, अमरूद, लीची, अनार, अनानास का उत्पादन 2022-23 की तुलना में घटने का अनुमान है.

• सब्जियों का उत्पादन लगभग 205.80 मिलियन टन होने की परिकल्पना की गई है। टमाटर, पत्तागोभी, फूलगोभी, टैपिओका, लौकी, कद्दू, गाजर, ककड़ी, करेला, परवल और भिंडी के उत्पादन में वृद्धि की उम्मीद है, जबकि आलू, प्याज, बैंगन, जिमीकंद, शिमला मिर्च तथा अन्य सब्जियों के उत्पादन में कमी की परिकल्पना की गई है।

• 2023-24 (तीसरा अग्रिम अनुमान) में प्याज का उत्पादन 242.44 लाख टन होने की उम्मीद है।

• देश में आलू का उत्पादन 2023-24 (तीसरा अग्रिम अनुमान) में लगभग 570.49 लाख टन होने की उम्मीद है, जिसका मुख्य कारण बिहार और पश्चिम बंगाल में उत्पादन में कमी दर्ज होना है।

• टमाटर का उत्पादन 2023-24 (तीसरा अग्रिम अनुमान) में 213.20 लाख टन होने की उम्मीद है, जो पिछले साल लगभग 204.25 लाख टन था यानी उत्पादन में 4.38 प्रतिशत की वृद्धि होने की उम्मीद है।

Related posts

भोजपुर:बड़हरा के सर्वांगीण विकास के लिए मेरे पक्ष में मतदान करे जनता: सूर्यभान सिंह

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने शीत ऋतु के दृष्टिगत अलाव व रैन बसेरा का किया निरीक्षण।

rktvnews

भोपाल:मानव संग्रहालय में रचना श्रीवास्तव को सेवा निवृति पर दी गई भावभीनी विदाई।

rktvnews

राष्ट्रपति ने केन्द्रीय मंत्रिपरिषद से पशु पति कुमार पारस का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से किया स्वीकार।

rktvnews

दहेज का फल!

rktvnews

सी.बी.आई.सी. ने भारतीय सीमा शुल्क के नाम पर की जाने वाली धोखाधड़ी के खिलाफ अभियान चलाया।

rktvnews

Leave a Comment