
RKTV NEWS/नई दिल्ली 21 सितंबर। शुक्रवार को महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने मध्य प्रदेश के इंदौर में पोषण माह के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लिया।
इंदौर 22 सितंबर से 29 सितंबर 2024 तक सुपोषण सप्ताह के आयोजन के साथ पोषण माह 2024 मना रहा है।
इस अवसर पर, स्थानीय समुदायों के उत्साहपूर्ण समर्थन से पोषण के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए 1500 से अधिक प्रतिभागियों की एक मानव श्रृंखला बनाई गई।
