RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

भोजपुर:लोकससभा एवं अगिआँव विधानसभा उप निर्वाचन हेतू मतदान केंद्र एवं अन्य विषयों पर मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों क़े प्रतिनिधियों क़े साथ बैठक।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर) 23 मार्च।आज को जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह-जिला पदाधिकारी भोजपुर की अध्यक्षता में लोकससभा आम निर्वाचन 2024 एवं अगिआँव विधानसभा उप निर्वाचन हेतू मतदान केंद्र एवं अन्य विषयों पर मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों क़े अध्यक्ष /सचिव क़े साथ बैठक आहूत की गई।
बैठक में बताया गया जो निम्नवत है
1.भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्राप्त निदेश क़े आलोक में प्रति मतदान केंद्र पर 1549 निर्वाचकों से अधिक होने पर पर सहायक मतदान केंद्र बनाया जाना है!उक्त मानक क़े अनुसार जिला अंतर्गत किसी भी विधानसभा क्षेत्र में किसी मतदान केंद्र पर 1549 से अधिक निर्वाचक नहीं होने क़े कारण सहायक मतदान केंद्र का प्रस्ताव नहीं है!
2. 198-शाहपुर विधानसभा सभा क्षेत्र अंतर्गत दो मूल मतदान केंद्र क्षतिग्रस्त होने क़े कारण मूल मतदान केंद्र में संशोधन का प्रस्ताव आयोग को भेजा जाना है!जिस पर उपस्थित मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों क़े अध्यक्ष /सचिव द्वारा सहमति व्यक्त की गई!
3. जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह-जिला पदाधिकारी द्वारा उपस्थित राजनैतिक दलों से आदर्श आचार संहिता का अनुपालन करने का अनुरोध किया गया!
4. सभी प्रकार क़े राजनैतिक गतिविधि अंतर्गत सभा, प्रचार, पोस्टर, बैनर, लाउड स्पीकर, हेलीपेड आदि क़े अनुमति हेतू सिंगल विंडो कोषांग से लिया जाना है!
5. मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतू सभी राजनैतिक दलों से अनुरोध किया गया!
6. सभी राजनैतिक दलों को मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण, EVM /VVPAT का रख- रखाव एवं डिस्पैच सेंटर क़े बारें में जानकारी दी गई!
7. नोडल पदाधिकारी अभ्यर्थी व्यय अनुश्रवण कोषांग द्वारा व्यय लेखा पंजी का संधारण से सम्बंधित जानकारी दी गई!
उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त भोजपुर,उप निर्वाचन पदाधिकारी भोजपुर, नोडल पदाधिकारी अभ्यर्थी व्यय अनुश्रवण कोषांग, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी 198 शाहपुर, अवर निर्वाचन पदाधिकारी आरा सदर, जगदीशपुर एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी बिहिया उपस्थित रहे।

Related posts

बागपत:जिलाधिकारी ने सरूरपुर में तीनों तालाबों का निरीक्षण कर जल संरक्षण को बढ़ावा देने पर दिया जोर।

rktvnews

भोजपुर:किसी को सीपीआर कैसे और कब करे? मेदांता से आए डॉक्टरों ने दिए कई टिप्स।

rktvnews

राजस्थान:राइजिंग राजस्थान इंवेस्टमेंट समिट- 2024, अतिरिक्त जिला कलक्टर की मौजूदगी में 1500 करोड़ के निवेश करारों पर बनी सहमति – 15 हजार रोजगार के अवसर होंगे सृजित।

rktvnews

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद गोरखपुर में 1,006 करोड रु० लागतकी 48 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

rktvnews

ओरिएंटक्राफ्ट ने ऋण मुक्त स्थिति की घोषणा की, विकास के लिए झारखंड अगला ठिकाना।

rktvnews

घग्घर में लगातार बढ़ रही पानी की आवक के चलते विभिन्न संगठनों से सहयोग कि अपील!जिला कलक्टर और एसपी ने सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनो कि बुलाई बैठक।

rktvnews

Leave a Comment