RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बड़हरा विधायक द्वारा लगातार बाढ़ क्षेत्रो का दौरा।

बाढ़ पीड़ितों के साथ बैठकर भोजन किया।

बाढ़ पीड़ित विस्थापितो को भोजन खिलाते राघवेन्द्र प्रताप सिंह

बाढ़ पीड़ितों के लिए सभी समुचित व्यवस्था: विधायक

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)20 सितंबर।बड़हरा विधानसभा के बड़़हरा प्रखंड मे गंगा नदी और कोईलवर प्रख़ड मे सोन नदी मे पानी बढ़ने के कारण दोनो प्रखंडों के बहुत सारे गाँव बाढ़ की विभिषिका से घिरे हुए है। इस आफत मे लोगो का गाँव मे असुरक्षित महसुस हो रहा है। बहुत से घरो मे पानी घुस चुका है,जिससे लोगो को भोजन और पशु आहार के लिए जुझना पड़ रहा है।
बड़हरा विधायक सह पूर्व मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह लगातार बाढ़ प्रभावित गाँवो का दौरा और अधिकारियों के साथ बैठक को अपने दिनचर्या मे शामिल कर लिए है।

बड़हरा प्रखंड मुख्यालय पर बाढ़ पीड़ित सैकड़ों महिलाओं के समस्याओं का समाधान करते बड़हरा विधायक

बड़हरा विधायक ने गंगा नदी से प्रभावित बाढ़ग्रस्त बड़हरा प्रखंड के बड़हरा, एकौना, सिरसिया, इंगलिशपुर,बबुरा, फुँहा,विशुनपुर और सोन नदी से प्रभावित कोईलवर प्रखंड के बिंदगाँवा का दौरा किया। इस दौरान बड़हरा प्रखंड मुख्यालय मे सैकड़ो पीड़ित महिलाओं ने विधायक के सम्मुख समस्याओं को रखा। विधायक द्वारा सभी लोगो की सूची बनाकर त्वरित पाँलिथिन बैग मुहैया कराया गया।इसके अलावा प्रत्येक बाढ़ग्रस्त गाँवो के लिए पहले से ही नावों की व्यवस्था कर दी गई है,जिससे लोग सुरक्षित जगह पहुंच रहे है। विधायक द्वारा प्रखंड कार्यालय मे अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड पदाधिकारी, अंचल पदाधिकारी और संबंधित अधिकारियों के साथ लगातार बैठक कर व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है और उन्हे उचित निर्देश दिया जा रहा है।
कोईलवर प्रखंड के बिंदगाँवा सोन नदी के पानी से बाढग्रस्त है। वहाँ विधायक सह पूर्व मंत्री के निर्देश से सामुदायिक किचेन चल रहा है।सामुदायिक किचेन मे स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था की गई है। विधायक ने प्रखंड पदाधिकारी, अंचल पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधी और कार्यकर्ताओं के साथ विस्थापित लोगो को भोजन खिलाया और साथ मे बैठकर खुद खाए।
राहत शिविर मे मेडिकल टीम के साथ दवाइयों का वितरण किया गया और पाँलिथिन दी गई।

देर रात क्षेत्र मे लोगो की समस्याओं को सुनते बड़हरा विधायक

बड़हरा विधायक ने कहा कि इस बाढ़ विभिषिका के समय मैं पूर्ण रूप से बाढ़ पीड़ितों के साथ हूँ। उनकी समस्याओं का समाधान तुरंत किया जा रहा है।सभी जगह नाव की व्यवस्था कर दी गई है। पाँलीथीन ,दवाइयों का व्यवस्था हो गया है। विस्थापितो के लिए सामुदायिक किचेन का संचालन हो रहा है। कुछ भी कमी नही होने दिया जाएगा।इसमे जिला,प्रखंड और अंचल के अधिकारियों सहित मेडिकल टीम और गाँवो के जनता और कार्यकर्ताओं का भरपूर सहयोग मिल रहा है। अधिकारी लगातार क्षेत्र मे जमे हुए है और समस्याओं का समाधान तुरंत हो रहा है।किसी भी प्रकार की कमी नही होने दिया जाएगा।
मौके पर आरा अनुमंडल पदाधिकारी, बड़हरा प्रखंड विकास पदाधिकारी,कोईलवर अंचलाधिकारी, राजापुर मुखिया अर्जुन सिंह,भाजपा जिला मीडिया प्रमुख संजय कुमार सिंह,कन्हैया स़िह,घनश्याम सिंह,श्रीभगवान बिन्द,रामलखन बिन्द,जंगी राम,उज्वल सिंह,धर्मवीर सिंह,कृष्णा स़िह,छवी राय,संतु राय,कमलेश भगत,परदेशी भगत सहित ग्रामीण जनता और कार्यकर्ता थे।

Related posts

बिहार:भोजपुर: मोटे अनाज का खान पान और उत्पादन आमलोगों की बन रही पसंद: पूर्व सांसद आर के सिन्हा

rktvnews

दुमका:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर: उपविकास आयुक्त ने की मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के प्रगति की समीक्षा,दिए योजनाओं के शीघ्र निष्पादन के निर्देश।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री की भरतपुर में संभाग स्तरीय अधिकारियों के साथ अहम बैठक।

rktvnews

हनुमानगढ़:20 फरवरी तक सम्पूर्ण जिले में दण्ड प्रकिया संहिता 1973 की धारा 144 लागू!जिला कलक्टर और मजिस्ट्रेट काना राम ने लागू की निषेधाज्ञा।

rktvnews

भोजपुर: विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में जुलाई से सितंबर तक चलेगा विशेष मध्यस्था अभियान,विभिन्न श्रेणी के वादों को निपटाने का अवसर।

rktvnews

Leave a Comment