RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

आईएनएस सुनयना ने मोम्बासा, केन्या का दौरा किया।

RKTV NEWS/24 जून।आईएनएस सुनयना ने ‘ओशन रिंग ऑफ योग’ विषय पर समुद्री पड़ोसी देशों के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की दिशा में 20-23 जून 2023 तक मोम्बासा, केन्या का दौरा किया। जहाज के आगमन पर उसका स्वागत भारतीय उच्चायोग के प्रतिनिधियों ने किया। कमांडिंग ऑफिसर ने केन्या नौसेना के डिप्टी कमांडर, ब्रिगेडियर वाई. एस. अब्दी से मुलाकात की और संपूर्ण विश्व को एक साथ लाने की दिशा में योग के महत्व पर प्रकाश डाला। 21 जून 2023 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय नौसेना कर्मियों और केन्याई रक्षा बलों की भागीदारी में एक संयुक्त योग सत्र का आयोजन किया गया।
दोनों नौसेनाओं ने साझेदारी में एक समुद्री अभ्यास का आयोजन किया। भारत और केन्या की नौसेनाओं के चालक दलों ने बंदरगाह फेज के दौरान अग्निशमन और डैमेज कंट्रोल, बोर्डिंग अभ्यास, असंयमित खतरा सिमुलेशन तथा वीबीएसएस का अभ्यास किया। केन्या नौसेना के लिए जहाज पर एक एचएडीआर कैप्सूल का भी आयोजन किया गया।
केन्याई रक्षा बल (केडीएफ) के रक्षा बलों के प्रमुख जनरल फ्रांसिस ओ ओगोला के सम्मान में नौसेना स्टाफ (डीसीएनएस) के उप-प्रमुख वाइस एडमिरल संजय महेंद्रू ने सुनयना में एक स्वागत समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में नैरोबी में भारत की उच्चायुक्त महामहिम सुश्री नामग्या खंपा ने भी हिस्सा लिया। अपने संबोधन में जनरल फ्रांसिस ने केन्या नौसेना कर्मियों को प्रशिक्षित करने और भारतीय नौसेना द्वारा मैत्रीपूर्ण भाव प्रकट करने के प्रति आभार व्यक्त किया तथा दोनों देशों के बीच निरंतर सहयोग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। डीसीएनएस ने केन्या नौसेना के कमांडर मेजर जनरल जिमसन मुथाई को 200 लाइफ जैकेट उपहार में दीं।
भारतीय नौसेना की सामाजिक आउटरीच गतिविधियों और सामुदायिक कल्याण के अनुरूप, मोम्बासा में एक अनाथालय में रसद का वितरण किया गया।
23 जून 2023 को मोम्बासा से प्रस्थान होते समय आईएनएस सुनयना ने केन्या नौसेना के जहाज जसीरी के साथ पैसेज अभ्यास (पासेक्स) किया। मोम्बासा की यात्रा भारत और केन्या के बीच मजबूत एवं दीर्घकालिक संबंधों की पुष्टि करती है तथा समुद्री क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूती प्रदान करेगी।

Related posts

औरंगाबाद:बाल संरक्षण के प्रति जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल।

rktvnews

राष्ट्रपति भवन में साहित्य सम्मेलन का आयोजन: साहित्य कितना बदल गया है?

rktvnews

उज्जैन: गढ़कालिका मंदिर में दशमी पर चढ़ाए जाते है कपड़े से बने नरमुंड।

rktvnews

खेल राज्यमंत्री ने बूंदी जिले के नैनवां में जन सुनवाई के दौरान सुनी आमजन की परिवेदना, मौके पर ही किया समाधान।

rktvnews

कैबिनेट ने एकीकृत पेंशन योजना को मंजूरी दी।

rktvnews

भारत सरकार के अधिवक्ता तथा जनहित परिवार प्रतिनिधि सभा के सभापति अतुल प्रकाश ने आरा बार के नए सत्र के नवनिर्वाचित अधिवक्ताओं को प्रेषित की हार्दिक शुभकामना।

rktvnews

Leave a Comment