RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:सदर अस्पताल सभागार में स्ट्रीट फूड वेंडरों के साथ बैठक का आयोजन।

लोक स्वास्थ्य हेतु सुरक्षित खाद्य पदार्थों की महत्ता की दी गई जानकारी।

खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने एवं खाद्य सुरक्षा लाइसेंस के साथ व्यवसाय संचालित करने का निदेश।

RKTV NEWS/गढ़वा (झारखंड)06 मई।राज्य खाद्य सुरक्षा विभाग के निदेश के आलोक में आज खाद्य सुरक्षा प्रशासन, गढ़वा के द्वारा स्ट्रीट फूड वेंडर्स के लिए ट्रेनिंग के साथ साथ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सिविल सर्जन, गढ़वा के सभागार में किया गया। इस कार्यक्रम में सिविल सर्जन, डॉ० जॉन एफ कैनेडी, अभिहित अधिकारी सह अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ० आर एस सिंह, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, दीपश्री के साथ साथ गढ़वा सदर के विभिन्न स्ट्रीट फूड वेंडर्स की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत सिविल सर्जन के द्वारा लोक स्वास्थ्य हेतु सुरक्षित खाद्य पदार्थों की महत्ता की जानकारी देने से की गई। उनके द्वारा असुरक्षित खाद्य पदार्थों के सेवन से स्वास्थ्य पर होने वाले दुष्प्रभाव एवं बीमारियों के बारे में बताया गया। इसके उपरांत अभिहित अधिकारी के द्वारा जिले में संचालित सभी स्ट्रीट फूड वेंडर्स को खाद्य पंजीकरण कराकर ही खाद्य कारोबार करने का निर्देश दिया गया एवं स्वच्छता के बारे में भी निर्देशित किया गया। इसके उपरांत खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी के द्वारा स्ट्रीट फूड वेंडर्स के लिए खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत आने वाले विभिन्न मानकों के बारे में जानकारी दी गई, जिसमें सभी स्ट्रीट फूड वेंडर्स को हेडकैप, एप्रॉन, ग्लव्स पहन कर ही खाद्य व्यवसाय करने का निर्देश दिया गया। साथ ही खाद्य पदार्थों को तैयार करने में उपयोग किए जाने वाले पानी एवं अन्य कच्चे सामग्री की शुद्धता पर विशेष ध्यान देने हेतु निर्देशित किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान खाद्य पदार्थों में जरूरी होने पर ही फूड ग्रेड रंगों का इस्तेमाल सही अनुपात में करने एवं तलने के लिए उपयोग में लाये जाने वाले तेल को तीन बार से अधिक उपयोग न करने की हिदायत दी गई। खाद्य पदार्थों को पैकिंग करने हेतु अखबार, प्लास्टिक कंटेनर की मनाही एवं फूड ग्रेड पैकिंग मैटिरियल का उपयोग करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही कार्बाइड युक्त फलों की बिक्री पर रोक लगाने हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये।
इस कार्यक्रम मे खाद्य सुरक्षा कार्यालय से विवेक तिवारी, संतोष कुमार एवं ज्ञान सिटी एजुकेशनल ट्रेनिंग एजेंसी से मदन कुमार एवं ओमप्रकाश आदि सम्मिलित हुए।

Related posts

उज्जैन:ईवीएम मशीनों का फर्स्ट सप्लीमेंट्री रेंडामाइजेशन सम्पन्न।

rktvnews

भोजपुर:द्वितीय पुण्यतिथि पर याद किए गए लोक कलाकार मुक्तेश्वर उपाध्याय।

rktvnews

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जापान-भारत सेमीकंडक्टर आपूर्ति श्रृंखला साझेदारी पर भारत और जापान के बीच सहयोग ज्ञापन को मंजूरी दी।

rktvnews

08 मई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

चतरा:विभिन्न विकास योजनाओं एवं अन्य फ्लैगशिप योजना की समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन को संबोधित किया।

rktvnews

Leave a Comment