RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तर प्रदेश:मुख्यमंत्री ने विश्वकर्मा जयन्ती पर हस्तशिल्पियों, कारीगरों एवं अभियन्ताओं सहित सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

RKTV NEWS/लखनऊ(उत्तर प्रदेश)17 सितम्बर।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्वकर्मा जयन्ती पर हस्तशिल्पियों, कारीगरों एवं अभियन्ताओं सहित सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि देश एवं प्रदेश के आर्थिक विकास में तकनीकी विशेषज्ञों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बड़ी संख्या में कारीगर एवं हस्तशिल्पी पारम्परिक कार्यों के माध्यम से जीविकोपार्जन करते हैं। यह हस्तशिल्पी और कारीगर पारम्परिक कार्यों में अत्यन्त प्रतिभाशाली हैं। पारम्परिक कारीगरों की प्रतिभा को निखारने के लिए इनके प्रशिक्षण तथा व्यवसाय में वृद्धि के उद्देश्य से डबल इंजन सरकार द्वारा ‘पी०एम० विश्वकर्मा योजना,’ ‘विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना’ तथा ‘एक जनपद एक उत्पाद योजना’ संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा जयन्ती सृजन व निर्माण के प्रति हम सभी को प्रतिबद्ध होने का अवसर प्रदान करती है।

Related posts

राज्यपाल ने किया स्वामी केशवानंद कृषि विश्विद्यालय में राष्ट्रीय सेमिनार का उद्घाटन किया।

rktvnews

रोजगार मेले के तहत प्रधानमंत्री 26 सितंबर को सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्त अभ्यर्थियों को लगभग 51,000 नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।

rktvnews

बक्सर:भारत निर्वाचन आयोग द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

गोपालगंज: डीएम ने किया थावे प्रखंड का औचक निरीक्षण।

rktvnews

बिट्स पिलानी में राकेश वर्मा कन्वेंशन सेंटर की आधारशिला रखी गई।

rktvnews

मोतीहारी:बाल पंचायत-हमारा दरबार एवं सखी वार्ता का आयोजन किया गया।

rktvnews

Leave a Comment