RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड प्रीमियर लीग का शुभारम्भ किया।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)15 सितंबर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज राजीव गांधी अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम रायपुर में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड के तत्वावधान में आयोजित उत्तराखण्ड प्रीमियर लीग का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रीमियर लीग की ट्रॉफी का अनावरण कर प्रतिभागी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड प्रीमियर लीग जैसे प्रतियोगिताओं से हमारे प्रदेश के खिलाड़ियों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने के नए अवसर प्राप्त होंगे। जिससे वे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हमारे देश और प्रदेश का नाम रोशन कर सकेंगे।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, गणेश जोशी, सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, सांसद मनोज तिवारी, विधायक उमेश शर्मा काऊ, विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, फिल्म अभिनेता सोनू सूद, क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड के सचिव महिम वर्मा सहित क्रिकेट खिलाड़ी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने नागरिकों से 1 अक्टूबर, 2023 को श्रमदान में शामिल होने का आग्रह किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश के चित्रकूट स्थित तुलसी पीठ में एक कार्यक्रम को संबोधित किया।

rktvnews

भोजपुर: निर्वाचन में अधिगृहित किए गए वाहनों का लॉग बुक के आधार पर होगा भुगतान :परिवहन पदाधिकारी, रवि रंजन

rktvnews

राजस्थान:मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से की वार्ता ।

rktvnews

भारतीय नौसेना हाफ मैराथन उद्घाटन संस्करण का कल नई दिल्ली में आयोजन।

rktvnews

भारतीय राष्‍ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने राष्ट्रीय राजमार्ग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए ‘एक वाहन एक फास्टैग’ पहल का शुभारंभ किया।

rktvnews

Leave a Comment