RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशिक्षण

गढवा:पंचायतों को सुदृढ़ करने हेतु प्रखंड के सभी मुखिया, सचिवों के साथ कार्यशाला का आयोजन।

गढवा/झारखंड 14 जनवरी।रंका प्रखंड सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी देवानंद राम की अध्यक्षता में पिरामल फाउंडेशन द्वारा ग्राम पंचायतों को सुदृढ़ करने हेतु प्रखंड के सभी मुखिया, सचिवों के साथ कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस बैठक में प्रखंड के विभिन्न विभागों के पदाधिकारियो ने भी भाग लिया। उक्त बैठक के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण के इंडिकेटर की समीक्षा एवं बेहतर करने से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा किया गया। इस बैठक में मुख्य रूप से सभी ग्राम पंचायतों में GPDP को बेहतर रणनीति बनाकर उनका क्रियान्वयन करने के उद्देश्य से GPPFT (Gram panchayat planning Facilitating team-ग्राम पंचायत योजना सुगमकर्ता दल) फोरम के गठन की बात की गई, जिसमे मुखिया की अध्यक्षता में सभी वार्ड मेंबर, पूर्व जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्य एवं आंगनवाड़ी सदस्य, शिक्षा विभाग के सदस्य, स्वयं सहायता समूह एवं युवाओ को शामिल करने की बात की गई। बैठक में इस फोरम को प्रत्येक महीने कराने की बात की गई। प्रोग्राम मैनेजर कमल मिश्र ने कहा कि GPPFT फोरम के गठन से पंचायतों की समस्याओं के निराकरण में तेजी आएगी। सभी पंचायत में 06 से 14 साल के बच्चो का स्कूल/आंगनवाड़ी में शत प्रतिशत नामांकन हेतु जीरो ड्रॉपआउट पंचायत मिशन के संकल्प को भी दोहराया गया। इसके अलावा 10 फ़रवरी से चलने वाले एमडीए प्रोग्राम अंतर्गत फ़ाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को पंचायत में बृहत रूप से जनजागरूकता फैलाने के लिए सभी मुखियाओं को आह्वान किया गया। इस बैठक में पिरामल फाउंडेशन के प्रोग्राम मैनेजर कमल मिश्र, प्रोग्राम लीडर कामेश कुमार, शिल्पा कुमारी, जहीर व गांधी फेलो दुर्गेस तिवारी एवं सत्यम ने बैठक को सफल बनाने में अपनी सहभागिता दी। बैठक में प्रखण्ड से JSLPS BPM, लेडी सुपरवाइजर, नाज़िर समेत प्रखंड के सभी मुखिया एवं सचिव समेत कुल 48 लोग उपस्थित रहे।

Related posts

वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच मध्यप्रदेश इकाई की ऑनलाइन गोष्टी आज संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:जल स्रोतों की स्वच्छता सामूहिक जिम्मेदारी :अमित कुमार सिंह

rktvnews

गढ़वा:रिकॉर्ड दुरुस्त करें, लंबित मामलों का करें त्वरित निष्पादन : आयुक्त

rktvnews

सहजानंद ब्रह्मर्षि कॉलेज में विश्व एड्स दिवस पर गोष्ठी आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:भिखारी ठाकुर की जयंती मनाने हेतु तैयारी समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विजयादशमी पर किया शस्त्र-पूजन।

rktvnews

Leave a Comment