RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: बिहार राज्य स्वच्छता पर्यवेक्षक एवं स्वच्छता कर्मी संघ की बैठक आयोजित।

केंद्र सरकार की सभी सरकारी संस्थाओं के निजीकरण करने की मनसा स्पस्ट आ रही नजर: सुमन

मांगे पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने पर हुए एकजुट।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)15 सितंबर।बिहार राज्य स्वच्छता पर्यवेक्षक और स्वच्छता कर्मी संघ जिला शाखा भोजपुर की आज बैठक कर्मचारी महासंघ गोप गुट भोजपुर के जिला कार्यालय मिल रोड आरा के परिसर में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता विनोद कुमार पांडेय संचालन आनंद कुमार यादव जिला सचिव ने किया। बैठक में महासंघ गोप गुट भोजपुर के जिला सचिव सुमन और पंचायत रोजगार सेवक संघ भोजपुर के वरीय नेता ध्रुव पंडित, भी उपस्थित हुए, साथ ही सभी प्रखंड के स्वच्छता पर्यवेक्षक और कर्मी भी उपस्थित हुए, अपने संबोधन में उपस्थित कर्मियों ने एक स्वर में कहा कि जबतक हमारी लंबित मांगों पर जिला प्रशासन द्वारा विचार नहीं किया जाएगा तब तक हम सभी स्वच्छता कर्मी कोई भी कार्य नही करेगें।हम सभी स्वच्छता पर्यवेक्षकों और स्वच्छता कर्मियों का लंबित मानदेय भुगतान किया जाना चाहिए और सभी स्वच्छता कर्मियों,और पर्यवेक्षकों को भी प्रखंड कर्मी के सूची में शामिल किया जाना चाहिए।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला सचिव कर्मचारी महासंघ गोप गुट भोजपुर सुमन ने अपने संबोधन में कहा कि आज पूरे बिहार के कर्मी अपने जटिल समस्याओं को लेकर आन्दोलन कर रहें हैं।संगठित क्षेत्र हो या असंगठित क्षेत्र सरकारी विभाग हो या किसान मजदूर सभी का आंदोलन जारी है, केंद्र और राज्य सरकारों की नीत स्पष्ट है कि सरकारी सेक्टर का निजीकरण किया जाए, 44 श्रम कानून को 4 कोड में बदल दिया गया, काम के घंटे में बदलाव किया जा रहा है, पुराना पेंशन के बदले ups लागू किया जा रहा है, जो 60,साल के आयु तक सरकारी सेवा करेगा उसे ups दिया जाएगा, जो सदस्य एक दिन भी सदन में शपथ ग्रहण कर लेगा तो उसे पुराना पेंशन मिलेगा, यही नीति आज देश में चल रहा है, यही नीति बिहार मे भी लागू है, जबकि समान काम के बदले समान वेतन लागू होना चाहिए, लेकिन आज तक लागू नहीं किया गया।
उन्होंने कहा कि स्थाई नियुक्ति होना चाहिए, स्थाई रिक्त पदों पर,लेकिन संविदा मानदेय पर नियोजन किया जा रहा है।सुमन ने कहा कि आज जो कार्यक्रम के लिए मीटिंग चल रहा है इसका उद्देश्य भी यही है कि सभी स्वच्छता कर्मियों को समय पर वेतन भुगतान हो, संविदा कर्मियों को लिस्ट में शामिल किया जाएं, नहीं तो स्वच्छता l कार्य का बहिष्कार होगा। बैठक में सभी उपस्थित कर्मियों ने कहा कि पूरा भोजपुर एकसाथ एक बैनर तले संकल्पित है कि जब तक मांग पूरा नहीं होगा, कार्य वहिष्कार किया जाएगा, कार्यक्रम को ध्रुव पंडित, आनंद मोहन यादव, प्रमोद कुमार सिंह, राहुल, नाग भूषण, राकेश, राजू, चंदन, जितेंद्र, मनीष, विजय, उपेंद्र, शत्रुघ्न, मनोज, संतोष, कृष्ण त्रिपाठी, विजय पासवान,रंजन कोशल, दिलीप, उतम, विकास, गणेश, मनीष, सुशील, कर्ण रमाकांत, देव प्रसाद, अनिल सहित अन्य कर्मियों ने सम्बोधित किया।

Related posts

भोजपुर: विधान सभा चुनाव की तिथि की घोषणा को ले जिला निर्वाचन पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने की संयुक्त प्रेस वार्ता।

rktvnews

अच्छी स्क्रिप्ट और दमदार अभिनय फिल्मों को अमर बनाते हैं: 18वें मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव में ‘पोचर’ के निर्देशक रिची मेहता।

rktvnews

भोजपुर : जिला स्तरीय उर्दू कार्यशाला ,सेमिनार एवं मुशायरा का आयोजन।

rktvnews

जिलाधिकारी ने अर्हता दिनांक 01.01.2024 के आधार पर विधानसभा निर्वाचक नामावली के मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में राजनैतिक दलों व अधिकारियों के साथ की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:महिला कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग में मानवाधिकार विषय पर सेमिनार आयोजित।

rktvnews

पटना : पंच मंदिर चैरिटेबल ट्रस्ट में होगा श्रीराम कथा (प्रवचन) का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment