
RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)15 सितंबर। हक दो,वादा निभाओ अभियान के तहत जमीन ,आवास, 6000 ₹ मासिक, आय प्रमाण पत्र बनाने, मोटेशन मे भ्रष्टाचार समाप्त करने की मांग पर 28 सितंबर 2024 को आरा अंचल मुख्यालय पर प्रदर्शन की जानकारी देते हुए आज भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य व इंसाफ मंच के राज्य सचिव क्यामुद्दीन अंसारी ने अपने ब्यान मे कहा है कि अंचल मुख्यालय आरा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है. मोटेशन के नाम पर कर्मचारी अधिकारी लूट मचाए हुए है दूसरी तरफ सर्वे के नाम पर अफरा तफरी मची है विभिन्न प्रकार के कागज जुटाने के शर्तों की वजह से हर व्यक्ति परेशान तंग व तबाह है।
इन जनसमस्याओं के निदान हेतु माले नेता ने बताया कि आज आरा सदर प्रखंड कमिटी की बैठक क्रांति पार्क मे सम्पन्न हुई।बैठक की शुरुआत 1942 के लसाड़ी के शहीद, पूर्व जिला पार्षद व पूर्व माले नेता स्व.गंगा सागर उर्फ भरोसा जी,तथा अरवल मे शहीद सुनिल कुमार चंद्रवंशी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई।बैठक मे उद्यमी योजना के तहत 6000 ₹ मासिक के आय प्रमाण पत्र बनाने, 5 डी.जमीन, पक्का मकान, मोटेशन के नाम पर लूट,सर्वे के नाम पर आम आदमी को कागज जुटाने के नाम पर जनता को परेशान करने के सवाल पर गहन विचार विमर्श किया गया तथा सर्व सम्मत राय से फैसला लिया गया कि 28 सितंबर 2024 को अंचल मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा।बैठक का संचालन क्यामुद्दीन अंसारी ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि नीतिश की भाजपा जद यू सरकार गरीब विरोधी है यही वजह है कि 95 लाख परिवार को 2 लाख अनुदान देने की धोषणा करने के बाद इसे उद्यमी योजना से जोड़ कर 6000 ₹ मासिक के आय प्रमाण पत्र की शर्त जोड़ दी।
भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि आरा सदर प्रखंड में जनता के जुझते समस्याओं पर भाकपा माले द्वारा 25 और 26 सितंबर 2024 को हक दो,वादा निभाओ आंदोलन के तहत पुरे प्रखंड में रथ- यात्रा निकाला जाएगा तथा रथ यात्रा के अंत मे प्रखंड मुख्यालय पर 28 सितंबर 2024 को प्रदर्शन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि आज की बैठक में प्रमुख लोगों मे,कामता प्रसाद बिन्द,का.उपेन्द्र पाल,लक्ष्मण तांतो,जनार्दन गोंड़,विनोद चौधरी, हरेराम सिंह, संतोष यादव, सुरेन्द्र पासवान, शिवनारायण साह,हरिशंकर साह शामिल थे।
