RK TV News
खबरें
Breaking Newsज्योतिषधार्मिक

राम नवमी पर करें राम रक्षा स्त्रोत का पाठ होगा हर समायाओं का निदान: ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक।

RKTV NEWS ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक,29 मार्च। वैदिक पञ्चांग अनुसार 30 मार्च, गुरुवार को श्रीराम नवमी का पर्व है। त्रेता युग में इसी दिन भगवान श्री रामजी का जन्म हुआ था। इसलिए भारत सहित अन्य देशों में भी हिंदू धर्म को मानने वाले इस पर्व को बड़ी धूम-धाम से मनाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से हर इच्छा पूरी हो सकती है।
श्रीराम नवमी की सुबह किसी राम मंदिर में जाकर राम रक्षा स्त्रोत का 11 बार पाठ करें। हर समस्याओं का समाधान हो जाएगा।दक्षिणावर्ती शंख में दूध व केसर डालकर श्रीरामजी की मूर्ति का अभिषेक करें।इससे धन लाभ हो सकता है।
इस दिन बंदरों को चना, केले व अन्य फल खिलाएं ।इससे आपकी हर मनोकामना पुरी हो सकती है।
श्रीराम नवमी की शाम को तुलसी के सामने गाय के शुद्ध घी का दीपक जलाएं। इससे घर में सुख-शांति रहेगी।
इस दिन भगवान श्रीरामजी को विभिन्न अनाजों का भोग लगाएँ और बाद में इसे गरीबों में बांट दें ।इससे घर में कभी अन्न की कमी नहीं होगी।
इस दिन भगवान श्रीरामजी के साथ माता सीता की भी पूजा करें। इससे दांपत्य जीवन सुखी रहता है।
भगवान श्रीरामजी के मंदिर के शिखर पर ध्वजा यानी झंडा लगवाएं। इससे आपको मान-सम्मान व प्रसिद्धि मिलेगी।

Related posts

श्री केदारनाथ व श्री बदरीनाथ के कपाट बंद होने के बाद दोनों धामों में सुरक्षा की दृष्टि से भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की तैनाती।

rktvnews

भोजपुर: आज के प्रतिस्पर्धा के दौर में छात्रों को स्वस्थ शरीर और तेज दिमाग की है जरूरत : डॉ के एन सिन्हा

rktvnews

पीएम किसान सम्मन निधि योजना:कर्मचारी घर घर मोबाईल एप्प के माध्यम से कर रहे ई केवाईसी।

rktvnews

भारत -नेपाल सीमावर्ती जिला की संयुक्त समन्वय समिति की बैठक।

rktvnews

पटना:राज्य के निजी एवं सरकारी अस्पतालों में भी होगा व्यापक अग्नि सुरक्षा ऑडिट : स्वास्थ्य मंत्री

rktvnews

बक्सर: डीएम की अध्यक्षता में आयुष्मान कार्ड निर्माण की समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment