
RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)01 अक्टूबर।आज 1 अक्टूबर”राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य पर”विकास भी विरासत भी” कार्यक्रम का आयोजन डी.ए.वी. स्कूल के प्रांगण, बक्सर में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य देश की एकता, अखंडता एवं समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूकता एवं सम्मान की भावना को बढ़ावा देना था।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कमान अधिकारी कर्नल हेमंत कुमार बेलवाल द्वारा की गई तथा सूबेदार मेजर विपिन भास्कर की गरिमामयी उपस्थिति एवं मार्गदर्शन में कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों, पी.आई स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एकता, भाईचारे तथा देश की विकास यात्रा में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में भारत की विविधता में एकता, गौरवशाली विरासत तथा राष्ट्र के सतत विकास के महत्व पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने के संकल्प के साथ किया गया।
