RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान:मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने समीक्षा कर दिए महत्वपूर्ण निर्देश।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)15 सितम्बर।झाबर सिंह खर्रा, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), नगरीय विकास, आवासन एवं स्वायत्त शासन विभाग ने राजस्थान में मानसून की भारी बारिश के बाद क्षतिग्रस्त सड़कों को दुरुस्त करवाने हेतु रविवार को सचिवालय में आयोजित बैठक में आमजन से जुड़े इस महत्वपूर्ण मुद्दे के विभिन्न लम्बित प्रकरणों की समीक्षा की। इस समीक्षा बैठक में सभी सम्बंधित वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे।

‘क्षतिग्रस्त सड़कों एवं सीवेरज लाइनों की त्वरित मरम्मत पर हो विशेष ध्यान’

झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि प्रदेश में इस बार मानसून जमकर बरसा है। इस दौरान कई जगह सड़कों के खराब होने की समस्या भी सामने आई है। इस मुद्दे को गंभीरता से लिया जाने के साथ ही निष्ठापूर्ण मंतव्य से सभी क्षतिग्रस्त सड़कों एवं सीवेरज लाइनों की त्वरित मरम्मत पर विशेष रूप से ध्यान देने के निर्देश दिए। श्री खर्रा ने सभी सम्बंधित विभागों की तैयारियों की समीक्षा और अधिकारियों को दिशा-निर्देश देने के साथ ही सभी से सुझाव भी लिए।

‘आमजन की तकलीफ व भविष्य को ध्यान में रखते हुए पूरी करें कमी-खामी‘

झाबर सिंह खर्रा ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सड़कों की गुणवत्ता जांचने हेतु कई अभियंताओं को ज़िम्मेदारी सौंपी गई थी जिनके द्वारा इस कार्य को गंभीरतापूर्ण नहीं लिया जा रहा है। ऐसे सभी अधिकारीगण सावधानी एवं सजगतापूर्वक अपने कार्यों का निर्वहन करने के साथ ही जलभराव की समस्या पर भी विशेष ध्यान दें। श्री खर्रा ने आवासन मंडल और प्रताप नगर की आईएएस कॉलोनी के साथ ही सभी कॉलोनियों के औचक निरीक्षण और कमी एवं गुणवत्ता रिपोर्ट प्रस्तुत करने के दिशा-निर्देश प्रदान किये। श्री खर्रा ने कहा कि आमजन द्वारा दिए जा रहे टैक्स के पैसों का व्यर्थ उपयोग न कर के उसे उन्ही के हित में सही और बेहतर तरीके से इस्तेमाल किया जाए।

‘सड़क मरम्मत और सीवरेज सफाई कार्य बेहतरीन प्लानिंग के साथ करें’

श्री खर्रा ने कहा कि सर्वप्रथम शहरों की मुख्य सड़कों का कार्य पूरा किया जाये तत्पश्चात कॉलोनियों की अंदर की सड़को का निर्माण व मरम्मत कार्य करवाया जाये। इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि मरम्मत एवं रखरखाव कार्य के दौरान सीवरेज और ड्रेनेज लाइनों का विशेषकर ख्याल रखा जाये। जिन जगहों पर सीवरेज-ड्रेनेज लाइनों का निर्माण कार्य चल रहा है वहां पहले इसे पूर्ण कर बाद में सड़क का काम शुरू हो ताकि संसाधनों एवं आमजान के कर का सही उपयोग हो पाए। इसके साथ ही सीवरेज सफाई के बाद मलबे को तुरंत उठा लिया जाए, क्योंकि ये बाद में नालों में ही चला जाता है। श्री खर्रा ने सीवरेज सफाई की पहले और बाद की वीडियोग्राफी करवाने के भी निर्देश दिए।

‘राइजिंग राजस्थान के आगामी इन्वेस्टमेंट समिट व दीपावली पूर्व पूर्ण हो सभी कार्य’

झाबर सिंह खर्रा ने अधिकारीगण को आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राइजिंग राजस्थान के आगामी इन्वेस्टमेंट समिट को ध्यान में रखते हुए दीपावली से पूर्व ही क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत एवं रखरखाव के सभी कार्यों सहित स्वच्छता-सम्बन्धी कार्य समयबद्धता व गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे हों।

2018 से 2023 के काम में की गई खामियां सुधारें

श्री खर्रा ने कहा कि वर्ष 2018 से 2023 तक किए गए काम में कई गलतियां रही हैं। श्री खर्रा ने इन सभी कमियों को जल्द से जल्द सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी कमी या गलती के कारण आमजन को परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसका विभाग विशेष तौर पर ध्यान रखें।

‘बजट घोषणाएं गारंटी पीरियड में पूरी की जाएं’

श्री खर्रा ने कहा कि बजट घोषणाओं वाले गारंटी पीरियड कार्यों को समय पर पूरा किया जाए। इसे तय करना विभाग की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि PWD, PHED, ऊर्जा स्वायत्त शासन विभाग और जेडीए आपस में सामंजस्य बनाकर काम करें। ताकि आमजन की हितार्थ योजनाओं को जल्द से जल्द और गुणवत्तापूर्ण कार्यों के साथ धरातल पर उतरा जा सके।
इस बैठक में वैभव गालरिया, प्रमुख शासन सचिव, नगरिय विकास विभाग, राजेश यादव, प्रमुख शासन सचिव, स्वायत्त शासन विभाग, आनंदी, आयुक्त, जयपुर विकास प्राधिकरण, डा रश्मि शर्मा, आयुक्त, आवासन मंडल, नगर निगम हेरिटेज आयुक्त अभिषेक सुराणा, नगर निगम ग्रेटर आयुक्त रुकमणी रीआर ,अतिरिक्त मुख्य अभियंता पीडब्ल्यूडी व पीएचडी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में मालवीय नगर विधायक कालीचरण सर्राफ भी मौजूद रहे।

Related posts

प्रगतिशील किसान, कृषि व्यवसायी एवं कृषि निर्यातकों का राज्य स्तरीय समम्मेलन का आयोजन 28 अगस्त को : राजस्थान स्टेट एग्रो इण्डस्ट्रीज डेवलपमेन्ट बोर्ड अध्यक्ष

rktvnews

जनसंघ के इतिहास को समझे बिना समकालीन भारतीय राजनीति को समझना मुश्किल: प्रो. के. जी. सुरेश

rktvnews

11मार्च को आईपीएस आनंद मिश्रा जगजीवन कॉलेज आरा में विद्यार्थियों को करेंगे संबोधित।

rktvnews

जयपुर में हिमालयन काले भालुओं की नई जोड़ी आकर्षण का केंद्र,वन मंत्री ने एनक्लोजर का उद्घाटन कर किया लोकार्पण।

rktvnews

उज्जैन: भगवान के दर्शन हेतु भावपूर्ण भक्ति ही है एक मात्र राह: साध्वी मीरा दीदी

rktvnews

समुद्रयान परियोजना का लक्ष्य गहरे समुद्री संसाधनों का अध्ययन करने के लिए तीन कर्मियों को पनडुब्‍बी में 6 किमी की गहराई तक भेजना है: किरेन रिजिजू

rktvnews

Leave a Comment