RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

जिलाधिकारी ने अर्हता दिनांक 01.01.2024 के आधार पर विधानसभा निर्वाचक नामावली के मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में राजनैतिक दलों व अधिकारियों के साथ की बैठक।

बागपत/उत्तर प्रदेश 02 अगस्त।भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के तैयारियों के दृष्टिगत 14 जुलाई 2023 से 24 जुलाई 2023 के मध्य विधानसभा बार बूथों के कमरों का सत्यापन किया गया जिस के क्रम में आज जिलाधिकारी /जिला निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में अर्हता दिनांक 01.01.2024 के आधार पर विधानसभा निर्वाचक नामावली के मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में राजनैतिक दलों व अधिकारियों के साथ बैठक कर संबंधित को आवश्यक निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा अगर कोई बिल्डिंग क्षतिग्रस्त हो या किसी कारणवश बिल्डिंग परिवर्तन की आवश्यकता होगी तो इसे समय रहते कर लिया जायेगा। उन्होंने कहा मतदान के समय मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए किसी भी तरह की समस्या नहीं होनी चाहिए भारत निर्वाचन आयोग के मैनुअल के अनुसार ही मतदान केंद्र बनाया जाए। उन्होंने कहा मतदाताओं की सुविधाओं का रखा जाए ध्यान निर्भीक होकर करें मतदान 2 किलोमीटर से अधिक दूरी पर ना हो कोई मतदान केंद्र ,मूलभूत हो सुविधा प्रकाश ,शौचालय, रैम्प, पानी ,लाइट आदि की हो व्यवस्था।
लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 स्वतंत्र, निष्पक्ष ,पारदर्शी सकुशल संपन्न हो सके जिसको लेकर प्रशासन ने अपनी तैयारियां कर दी है।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा एसडीएम बड़ौत सुभाष कुमार एसडीएम खेकड़ा ज्योति शर्मा आरएलडी जिला अध्यक्ष रामपाल धामा ,आरएलडी युवा जिला अध्यक्ष श्रीकांत धामा, भाजपा, बसपा आदि के अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related posts

मिथिला की विरासत विलुप्ति के कगार पर – डॉ लाभ

rktvnews

बिहार पुलिस ने की ‘नो योर पीपल, नो योर पुलिस’ कार्यक्रम की शुरुआत।

rktvnews

भोजपुर : शांति समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

उभरते विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार सम्मेलन ईएसटीआईसी 2025 में प्रदर्शित क्वांटम डायमंड माइक्रोस्कोप, तंत्रिका विज्ञान और पदार्थ अनुसंधान में मदद कर सकता है।

rktvnews

गया:पश्चिम बंगाल के दंपत्ति ने लड़की को लिया गोद।

rktvnews

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विशेष: जीविका लाइब्रेरी से विद्या दीदी”निशा ” कर रही विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में सहयोग।

rktvnews

Leave a Comment