RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: विधान सभा चुनाव की तिथि की घोषणा को ले जिला निर्वाचन पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने की संयुक्त प्रेस वार्ता।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)06 अक्टूबर।भोजपुर समाहरणालय सभागार में आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी भोजपुर द्वारा बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के संबंध में प्रेस ब्रीफिंग के माध्यम से पूर्ण विवरण दिया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि बिहार विधान सभा का चुनाव दो चरणों में होगा जिसमें पहला चरण 6 नवंबर को तथा दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा। मत पत्रों की गिनती 14 नवंबर को होगी।
इन्होंने बताया कि अधिसूचना 10 अक्टूबर 25 को ,नाम निर्देशन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर 25 को ,समीक्षा की तिथि 18 अक्टूबर 25 को ,अभ्यरथिता वापसी 20 अक्टूबर 25 को, मतदान 6.नवंबर 2025 को, मतगणना 14. नवंबर 2025 को ,निर्वाचन प्रक्रिया पूरा करने की तिथि 16 नवंबर 2025 है।
कुल मतदाताओं के बारे में इन्होंने बताया कि सात विधानसभा में पुरुष मतदाताओं की संख्या 1106610,, महिला मतदाताओं की संख्या 973967, तृतीय लिंग 29, सेवा मतदाताओं की संख्या 17292 , कुल मतदाता संख्या 20,80 605 है।
मतदान संख्या नाम और मतदान केंद्र संख्या इस प्रकार है-
192 संदेश 367, 193 बडहरा 362, 194 आरा 371, 195 अभियान 326, 196 तरारी 376, 197 जगदीशपुर 373 और 198 शाहपुर 376 है।
वही पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज ने बताया कि जिला में 14 सीआरपीएफ की कंपनी लगी हुई है लगातार चेकिंग आदि का कार्य चल रहा है। 6 नवंबर को प्रथम चरण का मतदान भोजपुरी में होने वाला है मॉडल आदर्श आचार्य संहिता लागू हो गया है ऐसे में शांतिपूर्ण निष्पक्ष बिना डर के चुनाव संपन्न करने का दायित्व हम सबों के ऊपर है। भोजपुर पुलिस और जिला प्रशासन के सहयोग से घटना रहित चुनाव संपन्न कराने की तैयारी है, मतदाताओं की सुरक्षा
और निष्पक्ष चुनाव के लिए पुलिस प्रशासन लगा हुआ है। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के सहयोग से शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया संपन्न करने के लिए हर संभव उपाय किए जा रहे हैं।

Related posts

उत्तराखंड: देहरादून:राजभवन में प्रथम महिला गुरमीत कौर द्वारा किया गई करवा चौथ कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

चतरा:पथेल और गड़िया… अतिनक्सल प्रभावित बूथ जहाँ झारखंड बनने के बाद इस बार पहली बार मतदाता अपने ही गाँव में बने बूथ पर डालेंगे वोट।

rktvnews

गिरीडीह:झारखंड राज्य स्थापना दिवस 2025 समारोह के उपलक्ष में गृह प्रवेश कार्यक्रम का शुभारंभ, अबुआ आवास का स्वीकृति पत्र सौंपा और गृह प्रवेश कराया।

rktvnews

पटना:पूर्वजों को याद कर उनके आदर्शों पर चलना सच्ची श्रद्धांजलि : प्रांतीय अध्यक्ष राजीव रंजन

rktvnews

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के लिए मीडिया कवरेज, मीडिया सुविधाएं और स्वास्थ्य तैयारी संबंधित प्रावधान।

rktvnews

सारण: महत्मा गांधी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर अर्पित की गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

Leave a Comment