RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

11मार्च को आईपीएस आनंद मिश्रा जगजीवन कॉलेज आरा में विद्यार्थियों को करेंगे संबोधित।

विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य का गुर सिखायेंगे आईपीएस आनंद मिश्रा- भूवन पांडेय।

आरा /भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 10 मार्च। आईपीएस आनंद मिश्रा 11 मार्च को विद्यार्थियों को सफलता का गुर सिखाने के लिए जगजीवन कॉलेज के सभागार में उपस्थित होंगे। इसकी जानकारी देते हुए जगजीवन कॉलेज के विद्यार्थी और समस्याओं के समाधान के प्रति बराबर आवाज उठाने वाले युवा भूवन पांडेय ने दी। भुवन पांडे ने बताया की कार्यक्रम के माध्यम से अपने सहयोगियों सहित सबका भला हो,की मंगल कामना के लिए आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा, जो इसी मिट्टी के लाल है को बुलाया गया है। प्रतियोगिता में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों के लिए खास व्यवस्था की गई है ।आनंद मिश्रा से सीधी वार्ता कर जीवन पथ पर सफल होने के लिए प्रश्न पूछकर उनसे मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। यह आयोजन निशुल्क और छात्र हित में हो रहा है जो काफी लाभदायक और प्रेरणादायक रहेगा। भुवन पांडे ने बताया कि ऐसी हम सभी युवाओं की भावना और उद्देश्य है। कार्यक्रम 11:00 बजे से जगजीवन कॉलेज सभागार में प्रारंभ होगा। अन्य सहयोगियों में ऋतुराज चौधरी,चंदन कुमार, निखिल राज शिवेश उपाध्याय,अंकिता राज,श्रेया ओझा आदि है। बताते चलें कि आनंद मिश्रा आसाम नागांव के सीनियर एसपी है।

Related posts

भोजपुर:नवसृजित राजकीय महाविद्यालय, सहार में प्रो. कन्हैया बहादुर सिन्हा को श्रद्धांजलि*

rktvnews

सांभर झील क्षेत्र में पर्यटक सुविधाओं व रेस्क्यू सेंटर के लिए विभिन्न विभाग देंगे प्रस्ताव।

rktvnews

भोजपुर:गांधी जयंती पर NSS एवं NCC ने चलाया स्वच्छता अभियान।

rktvnews

मध्यप्रदेश:5वें दिन 676 अभ्यर्थियों ने 763 नाम निर्देशन पत्र किए जमा।

rktvnews

पटना:150 से अधिक नव-जिज्ञासु स्त्री-पुरुषों ने ली इस्सयोग की ‘शक्तिपात दीक्षा’!ईश्वर की कृपा होती है तभी सदगुरु मिलते हैं : माँ विजया

rktvnews

उपायुक्त के निर्देश पर जनता दरबार के माध्यम से निदेशक डीआरडीए ने सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

Leave a Comment