RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

समुद्रयान परियोजना का लक्ष्य गहरे समुद्री संसाधनों का अध्ययन करने के लिए तीन कर्मियों को पनडुब्‍बी में 6 किमी की गहराई तक भेजना है: किरेन रिजिजू

नई दिल्ली/03 अगस्त।केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरेन रिजिजू ने आज कहा कि समुद्रयान परियोजना का उद्देश्य गहरे समुद्री संसाधनों का अध्ययन और जैव विविधता का मूल्यांकन करने के लिए तीन कर्मियों को एक पनडुब्‍बी में 6000 मीटर की गहराई तक भेजना है। राज्यसभा में एक प्रश्‍न के लिखित उत्तर में उन्होंने बताया कि इस परियोजना से पारिस्थितिकी तंत्र में कोई बाधा उत्‍पन्‍न नहीं होगी, क्योंकि पनडुब्बियों का उपयोग संसाधनों के अन्‍वेषण के लिए किया जाता है।
रिजिजू ने सदन को सूचित किया कि डीप ओशन मिशन देश के जीडीपी में वृद्धि करने की क्षमता वाली सरकार की नीली अर्थव्‍यवस्‍था नीति की सहायता करता है और देश की आर्थिक वृद्धि, बेहतर आजीविका और नौकरियों तथा महासागर के पारिस्थितिकी तंत्र के मजबूत स्थिति के लिए समुद्री संसाधनों के सतत उपयोग की परिकल्पना करता है।

Related posts

भोजपुर: परख द्वारा वंचित बच्चों को शिक्षा से जोड़ने को ले नगर निगम सभागार में की गई परिचर्चा।

rktvnews

बक्सर: दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में NCC कैडेटों को कराया गया शस्त्र संचालन का अभ्यास।

rktvnews

राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस पर राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार प्रदान किए।

rktvnews

दरभंगा:मंडल कारा में जुवेनाइल जस्टिस कानून विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

सहारा निवेशकों के पैसे वापसी को ले लोकसभा के मकर द्वार पर सांसदों ने किया प्रदर्शन।

rktvnews

भोजपुर:जिला अनुश्रवण सह निगरानी समिति की बैठक संपन्न,आम जन की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता:प्रभारी मंत्री

rktvnews

Leave a Comment