RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री बनें उमंग चंद्रवंशी ,बोले विकसित भारत के संकल्प को पूरा करना उद्देश्य।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)22 अगस्त।भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा भोजपुर के जिला पदाधिकारियों एवं जिला कार्यसमिति की घोषणा युवा मोर्चा बिहार प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदु मिश्रा,जिला अध्यक्ष दुर्गा राज के निर्देशानुसार युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विशुद्ध विभु जैन द्वारा गुरुवार को की गई। जिसमें उमंग कुमार चंद्रवंशी को जिला महामंत्री बनाया गया। आपको बताते चले कि उमंग चंद्रवंशी पहले विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य जैसे महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं,उन्हें अपने छात्र जीवन में छात्र हितों के लिए अनेक आंदोलनों में भाग लिया है। वे समाज हित में कोविड, बाढ़ जैसे खतरनाक आपदा में भी समाज के लिए डट कर खड़े रहे है,जहां दूसरे लोग अपने घर पर बैठे थे वही उमंग ने लगातार कई दिनों तक भोजन तथा राहत सामग्री का वितरण किया है। उन्होंने अपने जीवन में कई महत्वपूर्ण मौकों पर रक्तदान कर मरीजों की जान भी बचाई है। इन सभी कार्यों के लिए उन्हें कई बार विभिन्न जगहों पर सम्मानित होने का भी सौभाग्य प्राप्त हुआ है। श्री उमंग ने कहा कि मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता को विश्व में सबसे बड़े राजनीतिक दल भाजपा के युवा मोर्चा का जिला महामंत्री बनाया जाना मेरे लिए यह भावुक तथा सौभाग्य का क्षण है। जिसके लिए मैं प्रदेश अध्यक्ष श्रीमान भारतेंदु मिश्रा,जिला अध्यक्ष दुर्गा राज,युवा मोर्चा अध्यक्ष विभु जैन, युवा मोर्चा के जिला प्रभारी वरुण जी,सभी जनप्रतिनिधिगण,संगठन पदाधिकारीगण सहित अपने मातृ संगठन विद्यार्थी परिषद के सभी ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं को साधुवाद देना चाहूंगा, क्योंकि आज मैं जो कुछ भी बन पाया वो परिषद की ही देन है। उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सपने के विकसित भारत तथा आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए सरकार बनवाने में योगदान के साथ अपना भरपूर प्रयास करूंगा।

Related posts

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने सामाजिक, कल्याण और सुरक्षा क्षेत्रों में सुधार उपायों की पहचान के लिए परामर्श कार्यशाला का आयोजन किया।

rktvnews

15 वर्षीय अंजलि बनीं खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 की पहली महिला स्वर्ण पदक विजेता।

rktvnews

उज्जैन:छात्र पढ़ाई को बोझ न समझें और लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ें: संजय गुप्ता

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा विधायक ने मणीराय के टोला गंगा कटाव निरोधक कार्य का शुभारंभ किया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 10 मई 26

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर में आयोजित बिहारी समाज स्नेह मिलन कार्यक्रम में हुए शामिल।

rktvnews

Leave a Comment