RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड:अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों को ले मुख्यमंत्री ने की उच्च स्तरीय बैठक।

RKTV NEWS/देहरादून ( उत्तराखंड)03 अगस्त।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शासकीय आवास में उच्च स्तरीय बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि शासन के वरिष्ठ अधिकारी अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों का निरंतर अनुश्रवण करें, जिलाधिकारियों द्वारा राहत बचाव कार्यों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए उन्हें सहयोग प्रदान करें। मुख्यमंत्री के निर्देश पर केदारनाथ यात्रा मार्ग के प्रभावित क्षेत्रों में आधारभूत संरचना के रेस्टोरेशन के लिए आयुक्त गढ़वाल मण्डल विनय शंकर पाण्डेय को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने निर्देश दिये कि सचिव आपदा प्रबंधन, सचिव लोक निर्माण विभाग तथा ऊर्जा विभाग के उच्च अधिकारी तत्काल जनपद रूद्रप्रयाग का दौरा करते हुए रेस्क्यू और रेस्टोरेशन की व्यवस्था सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग को निर्देश दिये कि श्री केदारनाथ पैदल मार्ग पर आवागमन को जल्द सुचारू किये जाने के प्रयास किये जाएं। पैदल यात्रा मार्ग पर फंसे यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराया जाए और उनके भोजन की समुचित व्यवस्था रखी जाए। श्रद्धालुओं के परिजनों को उनकी कुशलक्षेम की नियमित अपडेट दी जाए। उन्होंने निर्देश दिये कि जारी किये गये हेल्पलाइन नम्बरों का भी व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाए। मौसम अनुकूल होने की स्थिति में श्रद्धालुओं को जल्द रेस्क्यू किया जाए। मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिये कि गौरीकुंड और सोनप्रयाग के बीच के क्षतिग्रस्त 150 मीटर मोटर मार्ग के निर्माण की कार्यवाही जल्द की जाए। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि तीर्थयात्रियों के साथ पुलिस का व्यवहार अच्छा हो।
इस दौरान बैठक में प्रमुख सचिव आर.के सुधांशु, सचिव शैलेश बगोली, गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पाण्डेय, एडीजी ए.पी. अंशुमन, आईजी कृष्ण कुमार वी.के, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी उपस्थित रहे।

Related posts

रामगढ़:एनआईसी कक्ष में कंप्यूटर ऑपरेटर एवं सीनियर एग्जीक्यूटिव का हुआ दक्षता जांच।

rktvnews

साउथ ईस्‍टर्न कोलफील्‍ड्स लिमिटेड में कोल इंडिया की पहली पूर्णतः महिला-संचालित डिस्पेंसरी का उद्घाटन।

rktvnews

बिहार की कोसी-मेची अंतर्राज्यीय लिंक परियोजना की निविदा में भ्रष्टाचार के आरोप; पूर्व सांसद डॉ. सूरज मंडल ने की सीबीआई जांच की मांग।

rktvnews

सारण:Know Your Police कार्यक्रम के तहत सारण पुलिस की नई पहलःसरकारी स्कूलों में भ्रमण, संवेदीकरण और संभावित अपराधों से बचने के लिए वार्ता कार्यक्रम ।

rktvnews

भोजपुर:पद प्रोन्नति हेतु प्रक्षेत्रीय अध्यक्ष व कर्मचारी नेताओं ने कुलपति से की भेंट।

rktvnews

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अग्निसुरक्षा कवच के सुदृढ़ीकरण हेतु 38 अग्निशमन केन्द्रों कालोकार्पण एवं शिलान्यास तथा 35 अग्निशमन वाहनों का फ्लैग ऑफ किया।

rktvnews

Leave a Comment