RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

श्रीराधाष्टमी पर हुआ प्रवचन,श्रीराधा और श्रीकृष्ण अभिन्न : आचार्य भारतभूषण

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)12 सितंबर। बुधवार को श्रीसनातन शक्तिपीठ संस्थानम् तथा सनातन-सुरसरि सेवा न्यास द्वारा श्रीराधाष्टमी के अवसर पर फ्रेंड्स कॉलोनी कार्यालय में पूजन एवं प्रवचन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संस्थान के अध्यक्ष आचार्य डॉ भारतभूषण जी महाराज ने कहा कि एक ही परतत्त्व सर्वेश्वर श्रीराधा और श्रीकृष्ण के रूप में प्रकट हो दिव्य लीलाओं से जीवों को कृतार्थ तथा आह्लादित करते हैं।भगवन्निष्ठा तथा संयोग व वियोग की दशा में किस प्रकार जागतिक-मायिक प्रपंच एवं विकार विगलित हो जाते हैं ।इसका सुन्दर चित्रण श्रीराधा माधव की लीला में दिखाई देता है। संस्थान के सचिव सत्येन्द्र नारायण सिंह ने कहा कि राधाष्टमी के अवसर पर अगले तीन दिनों तक रास पंचाध्यायी पर आचार्यश्री का प्रवचन होगा तथा पंद्रह सितंबर को श्रीवामन द्वादशी को संध्या में वामनावतार पर प्रवचन होगा जबकि दिन में संस्थान के सदस्य वामन प्राकट्योत्सव सिद्धाश्रम बक्सर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम में राकेश मिश्र ने भजन तथा मधेश्वर नाथ पाण्डेय ने पूजन संपन्न कराया। संचालन कुमार सौरभ तथा धन्यवाद-ज्ञापन निलेश कुमार मिश्र ने किया। प्रवचन में शिवदास सिंह, सुरेन्द्र कुमार मिश्र, अखिलेश्वर नाथ तिवारी,रंग जी सिंह, राधा प्रसाद पाठक, डॉ सत्यनारायण उपाध्याय आदि प्रमुख लोगों ने भाग लिया।

Related posts

दुमका:15वीं इंडोर स्पोर्ट्स 2025 का समापन समारोह सम्पन्न।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 12 सितंबर 24

rktvnews

भोपाल:38वीं सब जूनियर राज्य स्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता चैंपियन के स्वर्ण पदक विजेता “भोपाल बालक टीम” का किया गया सम्मान।

rktvnews

भोजपुर :पुण्यतिथि पर फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन।

rktvnews

उपायुक्त अबु इमरान ने देर शाम एनटीपीसी परियोजना में आ रही समस्याओं को लेकर किया बैठक।

rktvnews

श्रद्धा पूर्वक महिलाओं ने रात्रि जागरण कर की पूजा।

rktvnews

Leave a Comment