
RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)14 सितंबर।जिला खेलकूद संघ द्वारा आयोजित 15वीं इंडोर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता 2025 का भव्य समापन समारोह आज सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रशिक्षु आईएएस नाजिश उमर अंसारी थे। विशिष्ट अतिथि डीटीओ मृत्युंजय तिवारी, जिला खेल पदाधिकारी तूफान कुमार पोद्दार, कर्नल अनिल एवं मुकुल झा, सचिव झारखंड कैरम एसोसिएशन उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का स्वागत संघ के सचिव उमाशंकर चौबे ने मोमेंटो प्रदान कर किया।
समापन अवसर पर विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पारितोषिक प्रदान किया गया।
ताइक्वांडो प्रतियोगिता
प्रेशर, जूनियर, सब-जूनियर एवं कैडेट वर्ग में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। निर्णायक की भूमिका विशाल मरांडी, कोमल कुमारी एवं टुंपा कुमारी ने निभाई।
पावर लिफ्टिंग
बालक व बालिका वर्ग से लेकर महिला व पुरुष वर्ग तक प्रतियोगिता हुई। विजेताओं में जूलियस बेसरा, लेना मुर्मू, जोनाथन मरांडी एवं ओसीन सोरेन प्रमुख रहे। प्रतियोगिता को जयराम शर्मा, विकास कुमार, संजीव कुमार, साजन कापरी एवं रिंटू गोराई ने सम्पन्न कराया।
शतरंज
बालक, बालिका, पुरुष एवं महिला वर्ग में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। ऑफिशियल अनुराग कुमार, प्रकाश कुमार एवं विकास कुमार रहे।
कैरम
बालक, बालिका, पुरुष एवं महिला वर्ग के साथ पुरुष डबल्स में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता को दिनेश मंडल, सौरभ शुक्ला, श्रुति कुमारी, मोहम्मद मोहसिन सहित अन्य निर्णायकों ने सम्पन्न कराया।
बैडमिंटन
अंडर 11 व अंडर 15 बालक–बालिका वर्ग सहित महिला व पुरुष वर्ग में मुकाबले हुए। निर्णायक शुभाशीष नदी, सोनू मंडल, विक्की मुर्मू एवं अन्य रहे।
बास्केटबॉल
विजेता टीम रही डीडीबीए और उपविजेता हूप हूडर्स।
कराटे प्रतियोगिता
बालक व बालिका वर्ग के विभिन्न ग्रुपों में रोमांचक मुकाबले हुए। निर्णायक मंडली में प्रदीप कुमार झा, विकास कुमार, रूचिका चौधरी सहित कई अधिकारी शामिल थे।
इस प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में कैरम संयोजक विकास झा, शतरंज संयोजक घनश्याम शाह, ताइक्वांडो संयोजक स्मिता आनंद, कराटे संयोजक उदय शंकर भारती, बास्केटबॉल संयोजक दाऊद अली, वेटलिफ्टिंग संयोजक जयराम शर्मा, बैडमिंटन संयोजक दीपक कुमार झा एवं समाचार संकलन शिशिर घोष की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
अंत में संयोजक निमाई कांत झा एवं सचिव उमाशंकर चौबे ने सभी प्रतिभागियों, निर्णायकों एवं अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
