RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोपाल:38वीं सब जूनियर राज्य स्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता चैंपियन के स्वर्ण पदक विजेता “भोपाल बालक टीम” का किया गया सम्मान।

भोपाल/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)28 दिसंबर।शाजापुर में 25 से 26 दिसंबर 2025 तक आयोजित 38वीं सब जूनियर राज्य स्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में भोपाल जिले की बालक टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अर्जित कर प्रदेश में भोपाल जिले का नाम गौरवान्वित किया है।
फाइनल मुकाबले में भोपाल बालक टीम ने इंदौर टीम को 3 रनों के मुकाबले 4 रन से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। टीम की इस शानदार सफलता में कोच लोकेश यादव का कुशल नेतृत्व एवं खिलाड़ियों का अनुशासन एवं टीम भावना विशेष रूप से सराहनीय रही।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के उपलक्ष्य में ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लॉइज यूनियन (एनएफआईटीयू) के अध्यक्ष सतेन्द्र कुमार ने स्टेट चैंपियन भोपाल बालक सॉफ्टबॉल टीम के सभी खिलाड़ियों का सम्मान किया तथा उन्हें इस ऐतिहासिक जीत के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
सतेन्द्र कुमार ने कहा कि यह जीत भोपाल जिले के उभरते खिलाड़ियों की प्रतिभा, कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है तथा भविष्य में ये खिलाड़ी प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर भी भोपाल का नाम रोशन करेंगे।

Related posts

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुजरात राज्य सहकारी संघ द्वारा “विकसित भारत के निर्माण में सहकारिता की भूमिका” पर आयोजित महासम्मेलन को संबोधित किया।

rktvnews

16 मई कोविड-19 अपडेट

rktvnews

पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय डाटा गवर्नेंस क्वालिटी इंडेक्स पर आधारित सर्वेक्षण रिपोर्ट में मंत्रालयों/विभागों में दूसरे स्थान पर।

rktvnews

भोजपुर:यूथ हॉस्टल भोजपुर इकाई का त्रिवार्षिक चुनाव संपन्न।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 11 अगस्त 25

rktvnews

सनातन विवाह परंपरा वैज्ञानिक वैधानिक और विवेक सम्मत:आचार्य धर्मेन्द्र

rktvnews

Leave a Comment