RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

बिहार:PK ने वोटर लिस्ट पुनर्निरीक्षण पर उठाए गंभीर सवाल, बोले – क्या चुनाव आयोग ये स्वीकार करेगा कि 2024 का लोकसभा चुनाव फर्जी वोटर लिस्ट से हुआ, अगर नहीं हुआ तो फिर उसी वोटर लिस्ट से विधानसभा चुनाव कराने में क्या दिक्कत है।

RKTV NEWS/पूर्णिया(बिहार)16 जुलाई।जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर अपनी ‘बिहार बदलाव यात्रा’ के तहत लगातार अलग-अलग जिलों और प्रखंडों में लोगों से संवाद कर रहे हैं और स्थानीय पत्रकारों से भी बात कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज उन्होंने पूर्णिया में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया।
प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में संपूर्ण क्रांति और व्यवस्था परिवर्तन के उद्देश्य से 20 मई को जेपी की जन्मभूमि सिताब दियारा से ‘बिहार बदलाव यात्रा’ की शुरुआत की गई। यात्रा का उद्देश्य व्यवस्था परिवर्तन के लिए बिहार की जनता को जागरूक करना है।
उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए चुनाव आयोग पर हमला बोला। कहा कि चुनाव आयोग का यह अभियान भाजपा का षड्यंत्र है। प्रशांत किशोर ने इस अभियान को लेकर बिहार और केंद्र सरकार पर गंभीर सवाल उठाए। कहा कि इसी वोटर लिस्ट से वोट लेकर मोदी जी 2024 में पीएम बन गए। क्या चुनाव आयोग यह स्वीकार करेगा कि मोदी जी फर्जी वोटर लिस्ट से पीएम बने हैं। अगर नहीं, तो फिर उसी वोटर लिस्ट से विधानसभा चुनाव कराने में क्या दिक्कत है।
प्रशांत किशोर ने कहा कि असल में भाजपा डरी हुई है कि बिहार के लोगों को जन सुराज के तौर पर एक विकल्प मिल गया है। इसलिए वो चाहते हैं कि समाज के पिछड़े वर्ग के लोगों को परेशान किया जाए और जहां तक संभव हो उनका नाम वोटर लिस्ट से हटा दिया जाए।
उन्होंने आगे कहा कि आप लोग याद रखिए, चुनाव आयोग आपकी नागरिकता तय नहीं कर सकता है। यह सुप्रीम कोर्ट का निर्णय है। अगर आपका नाम वोटर लिस्ट से कटता है तो आप जन सुराज से संपर्क करिए। हमलोग आपकी लड़ाई लड़ेंगे।

प्रशांत किशोर का दिलीप जायसवाल पर फिर हमला, 4 आरोप लगाते हुए बोले – भाजपा और दिलीप जायसवाल में हमारे आरोपों का जवाब देने की अबतक हिम्मत नहीं हुई, 50 से अधिक नेताओं के बच्चों को कैसे मेडिकल में एडमिशन मिला?

प्रशांत किशोर ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल पर किशनगंज के MGM कॉलेज मामले में फिर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अभी तक भाजपा की और से या दिलीप जायसवाल की ओर से हमारे सवालों का जवाब देने की हिम्मत नहीं दिखाई गई है। अभी आगे हम लोग प्रेस कांफ्रेंस कर उनके काले कारनामों का और खुलासा करेंगे। PK ने दिलीप जायसवाल पर चार आरोप लगाते हुए कहा कि अगर मैं गलत बोल रहा हूं तो वो मेरे खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं करते?
प्रशांत किशोर ने कहा कि जब से मेडिकल कॉलेज दिलीप जायसवाल के कब्जे में आया है, तब से कई नेताओं और अफसरों के परिवार के सदस्यों को मैनेजमेंट कोटे से एडमिशन देकर MBBS की डिग्री दिलवाई गई है। इनमें राजद के नेताओं के बच्चे भी शामिल हैं। साथ ही इस कॉलेज में आयुष्मान योजना के नाम पर भी करोड़ों रूपये की हेराफेरी हुई है। इसका भी खुलासा जल्द करेंगे।

PK ने महाराष्ट्र में हिंदी भाषा विवाद पर ठाकरे बंधुओं पर बोला करारा हमला, बोले – ये दोनों भाई लंपन एलिमेंट हैं, लेकिन इन दोनों से ज्यादा जिम्मेदारी भाजपा और कांग्रेस का है जो इनके साथ गठबंधन में सरकार चलाते हैं

प्रशांत किशोर ने एक सवाल के जवाब में महाराष्ट्र में जारी भाषा विवाद को लेकर ठाकरे बंधुओं पर भी हमला किया। उन्होंने कहा कि यह मामला सिर्फ और सिर्फ वहां होने वाले BMC इलेक्शन से जुड़ा है। ये दोनों भाई लोकल बॉडी इलेक्शन में अपनी अपनी पकड़ साबित करना चाहते हैं इसलिए मराठी भाषा को लेकर विवाद कर रहे हैं।
उन्होंने दोनों भाइयों को लंपन एलिमेंट्स बताते हुए इनके साथ सरकार चलाने पर भाजपा और कांग्रेस को भी घेरा। कहा कि इस मामले में दोनों भाइयों से ज्यादा जिम्मेवारी तो देश की दोनों बड़ी पार्टियों भाजपा और कांग्रेस की है, जो इनके साथ मिल कर सरकार चलाते रहे हैं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जन सुराज में सभी अच्छे विचार वाले लोगों का, जो बिहार में बदलाव की चाहत रखते हैं, उनका स्वागत है।

Related posts

मध्यप्रदेश:”प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना” की स्वीकृति।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने जर्मन दूतावास के “नाटू-नाटू” जश्न की सराहना की।

rktvnews

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने अजमेर में आंगनवाड़ी केंद्रों का किया निरीक्षण! आँगनवाड़ी केंद्र के बच्चों को किया प्यार दुलार

rktvnews

Kalki 2898 AD: भव्य आयोजन के लिए भारत के सबसे बड़े सितारे अमिताभ बच्चन, कमल हासन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी आए एक साथ।

rktvnews

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने CRCS –सहारा रिफंड पोर्टल पर गांव और दूरदराज के इलाकों में रहने वाले लोगों की आवेदन भरने में सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया।

rktvnews

भोजपुर:जदयू महानगर कार्यालय में मनाई गई कर्पूरी ठाकुर की जयंती।

rktvnews

Leave a Comment