RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

मध्यप्रदेश:तीसरे चरण के लिए पहले दिन 7 अभ्यर्थियों ने भरे नाम-निर्देशन पत्र।

RKTVNEWS /भोपाल (मध्यप्रदेश)12 अप्रैल।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया है कि लोकसभा निर्वाचन-2024 के निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार तीसरे चरण के लिये नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 12 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। तीसरे चरण के नामांकन के पहले दिन शुक्रवार को 7 अभ्यर्थियों ने 8 नाम-निर्देशन पत्र प्रस्तुत किये।
श्री राजन ने बताया कि तीसरे चरण में लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-3 ग्वालियर, लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-4 गुना एवं लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-19 भोपाल में 1-1 अभ्यर्थी द्वारा 1-1 नाम-निर्देशन पत्र, लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक क्रमांक-18 विदिशा में 2 अभ्यर्थियों द्वारा 2 नाम निर्देशन पत्र और लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-20 राजगढ़ में 2 अभ्यर्थियों द्वारा 3 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये गये। शेष लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-1 मुरैना, लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-5 सागर और लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-2 भिण्ड (अजा) में किसी भी अभ्यर्थी द्वारा कोई भी नाम-निर्देशन पत्र दाखिल नहीं किया गया। संसदीय क्षेत्र क्र. 29 बैतूल के लिये केवल बहुजन समाज पार्टी के अभ्यर्थी द्वारा नामांकन भरा जाना है। इस संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में आज कोई भी नामांकन पत्र प्राप्त नहीं हुआ है।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने बताया कि नाम-निर्देशन पत्र दाखिल किये गये अभ्यर्थियों के शपथ पत्र एवं अन्य जानकारियाँ भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट की लिंक https://affidavit.eci.gov.in/ पर देखी जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि शुक्रवार, 19 अप्रैल है। इसके अगले दिन शनिवार, 20 अप्रैल को नाम-निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। नाम निर्देशन पत्र दाखिल कर चुके प्रत्याशी सोमवार 22 अप्रैल तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। तीसरे चरण के लिए मंगलवार 7 मई को मतदान होगा। सभी चरणों के मतदान की मतगणना मंगलवार, 4 जून को होगी।

Related posts

राजस्थान:जाम्बिया के प्रतिनिधिमंडल ने ली राज्य के सहकारी आन्दोलन और कार्यप्रणाली की जानकारी- ‘सहकार से समृद्धि’ के अंतर्गत किये जा रहे कार्यों की सराहना की।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : राज्यपाल से ईशा फाऊंडेशन संस्था के स्वयंसेवकों ने सौजन्य भेंट की।

rktvnews

“महिला सशक्तिकरण की आवाज हूँ – मैं शिवराज हूँ”

rktvnews

जिलाधिकारी ने पांच व्यक्तियों को चौकीदार पद पर कार्य करने हेतु नियुक्ति पत्र का वितरण किया।

rktvnews

जयपुर:आरएमएससी प्रबंध निदेशक ने किया महिला चिकित्सालय का निरीक्षण!दवा वितरण केंद्रों पर दवाओं की समुचित उपलब्धता रखने के दिए निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा प्रखंड परिसर में लगाया गया दिव्यांगता कैंप।

rktvnews

Leave a Comment