RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह: नगरपालिका चुनाव को ले दिया गया प्रशिक्षण।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )14 फरवरी।
शुक्रवार को स्थानीय +2 उच्च विद्यालय गिरिडीह में 418 कर्मियों जिनका प्रति नियोजन चुनाव कार्य के लिए किया गया एवं पूर्व के प्रशिक्षणों में अनुपस्थित रहे कर्मियों को विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण पर मुख्य फोकस राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदत्त निदेशों पर रहा कि “तृतीय लिंग की प्रविष्टि प्रथम मतदान पदाधिकारी द्वारा मतदाता सूची की चिन्हित प्रति में उसके द्वारा अनुभव के किये गये लिंग को बताने पर ही करना है। मतदाता के द्वारा बताया गया लिंग ही दर्ज करना है।”
तृतीय मतदान पदाधिकारी द्वारा मतदाता को वार्ड पार्षद के मतपत्र के साथ पूर्व में निदेशित गुलाबी पर्ची प्रदान करने का कार्य “विलोपित कर दिया गया है। इसके साथ सभी प्रशिक्षणार्थियों को मतपेटिका संचालन एवं प्रपत्रों के बारे में विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया। मतपेटिका हँड्स ऑन पर विशेष फोकस किया गया। इस प्रशिक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों का ऑनलाइन आकलन भी किया गया। जिसे औसत स्कोर 90 प्रतिशत रहा है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का नेतृत्व प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी-सह-जिला शिक्षा पदाधिकारी, मो० वसीम अहमद एवं जिला शिक्षा अधीक्षक, मुकुल राज ने किया। प्रशिक्षण कोषांग के संचालन में विजयेन्द्र सेठ, राम सिंह और अलोक कुमार ने और प्रशिक्षण केन्द्र प्रभारी के रूप में प्रकाश कुमार, ए०डी०पी०ओ०, समग्र शिक्षा, भोला कुमार राय, बी०पी०ओ० एवं अरविन्द कुमार राय, बी०पी०ओ० तथा मास्टर ट्रेनर के रूप में आदित्य कुमार झा, आनंद शंकर, शकील अहमद,रामदेव वर्मा एवं अन्य ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।

Related posts

देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नशामुक्त भारत अभियान के पांच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हुए शामिल।

rktvnews

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सह बिहार प्रभारी विनोद तावड़े ने विभिन्न कार्यक्रमों में की शिरकत!लाभार्थी सम्मेलन, प्रबुद्धजनों से संपर्क से समर्थन, टिफिन बैठक सहित जनसभा।

rktvnews

उपविकास आयुक्त और उपनिर्वाचान पदाधिकारी भोजपुर ने वृद्ध मतदाताओं का किया सम्मान!मतदान हेतु सुविधाओं से कराया अवगत।

rktvnews

कटिहार:PK ने जन सुराज को मिल रहे अपार जन समर्थन पर कहा – ये 30 बरस की छटपटाहट है, बिहार के लोगों को अपने बच्चों की चिंता है इसलिए लोग बदलाव चाहते हैं।

rktvnews

चतरा:रवि आनंद ने चतरा के 40वें उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया, विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर: डीडीसी ने सभी प्रखंडों में आयोजित होने वाले कन्या रत्न सम्मान समारोह की तैयारी के संबंध में वीसी द्वारा की समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment