RK TV News
खबरें
Breaking News

कुष्ठ( लेप्रोसी) खोजी अभियान को ले कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक संपन्न।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)07 सितंबर। भोजपुर जिला में कुष्ठ( लेप्रोसी) खोजी अभियान प्रोग्राम हेतु एक कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता डॉ के एन सिन्हा भोजपुर ने की ।बैठक में जिला टीकाकरण पदाधिकारी डॉ संजय श्रीवास्तव, डब्लूएचओ से डॉ आशीष, डॉ दयानंद कुमार राय , कुष्ठ चिकित्सा पदाधिकारी, एफ एलए, कुमारी प्रियंका ,जिला टीका कार्यालय एवं डब्लूएचओ के अन्य कर्मचारी गण उपस्थित थे। जिले में कुष्ठ खोजी अभियान के तहत शहरी क्षेत्र में अभियान के लिए कुछ वॉलिंटियर्स की जरूरत थी, जो कमी पूरी नहीं की जा रही थी। टीकाकरण विभाग एवं डब्लूएचओ से सपोर्ट के लिए यह बैठक आयोजित हुई। जिसमें यह निर्णय हुआ कि जो कर्मचारी पहले काम किए हैं जब उनका पेमेंट हो जाए। और तब आगे के लिए क्षेत्र में विभिन्न प्रोग्राम के संचालन हेतु एक कमेटी बनाई जाए। हर तरह के विभागीय कार्यक्रम में मदद के लिए, जिसमें कई विभाग के लोग, डीडीसी महोदय की अध्यक्षता में पूरे नगर निगम के प्राधिकारी भाग ले। तभी सारे स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रम की लक्ष्य की प्राप्ति हो सकती है।

Related posts

लखीसराय: महिला संवाद में जीविका संबद्ध स्वयं सहायता समूह से जुड़कर जीवन में आये सामाजिक तथा आर्थिक बदलाव को महिलाएं कर रही साझा।

rktvnews

आकाशवाणी और संस्कृति मंत्रालय ने शास्त्रीय संगीत श्रृंखला: ‘हर कंठ में भारत’ के लोकार्पण के लिए हाथ मिलाया।

rktvnews

भोजपुर:मध्य ग्रामीण बैंक (CSP) बीरमपुर के खाताधारकों को पैसा दिलाए जिला प्रशासन-शिवप्रकाश रंजन

rktvnews

भोजपुर :नव निर्वाचित तरारी विधायक विशाल प्रशांत का भाजपा जिला कार्यालय में हुआ अभिनंदन।

rktvnews

देवघर:प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व उपायुक्त ने लीगल सर्विसेज सह सशक्तिकरण शिविर का किया शुभारंभ।

rktvnews

जयपुर:समाज के अंतिम व्यक्ति को राहत देना हमारा लक्ष्य: वासुदेव देवनानी

rktvnews

Leave a Comment