RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:लोजपा (रामविलास) का शिष्टमंडल लालूडेरा शोकाकुल परिवार से मिल बढाया ढांढस।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)03 मई।ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के कुआवन मोड़ पर 28 अप्रैल को हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना में दो सगे भाइयों की मौत के बाद शोक की लहर है। घटना में कारनामेपुर थाना क्षेत्र के लालूडेरा निवासी बृज बिहारी पासवान के बड़े पुत्र मुन्ना पासवान (30 वर्ष) और छोटे पुत्र गणेश पासवान (22 वर्ष) की जान चली गई। दोनों भाई अपनी बहन की शादी के लिए कार्ड बांटने निकले थे, जिसकी शादी मई माह के प्रथम सप्ताह में निर्धारित थी।घटना की सूचना मिलते ही लोजपा (रामविलास) के शाहपुर प्रखंड अध्यक्ष दशरथ पासवान ने जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान को अवगत कराया। इसके बाद शनिवार को राजेश्वर पासवान के नेतृत्व में पार्टी का शिष्टमंडल लालूडेरा पहुंचा और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की।शिष्टमंडल ने मृतक मुन्ना पासवान की पत्नी रानी देवी से मिलकर घटना की जानकारी ली और इस दुख की घड़ी में हर संभव सहायता का भरोसा दिया। इस दौरान परिजनों की दूरभाष पर बिहार के पूर्व गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान से भी बात कराई गई, जिन्होंने गहरा शोक व्यक्त करते हुए 2 मई को लालूडेरा पहुंचकर परिजनों से मिलने की बात कही।
शिष्टमंडल में जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान के साथ जिला उपाध्यक्ष ललन यादव, प्रखंड अध्यक्ष दशरथ पासवान, प्रखंड उपाध्यक्ष विनोद कुमार, वार्ड सदस्य सह प्रखंड उपाध्यक्ष, उदय पासवान तथा पंचायत अध्यक्ष हरेंद्र पासवान आदि थे।

Related posts

संगम तट पर फलीभूत हुआ एकता का महाकुम्भ।

rktvnews

भोपाल:फणीश्वर नाथ रेणु के ‘मैला आँचल और मारे गए गुलफ़ाम’ पर चर्चा।

rktvnews

लोजपा रामविलास अनुसूचित जाति एवं जनजाति के भोजपुर महासचिव पद पर काबिज हुए सतीश कुमार उर्फ सतीश पासवान।

rktvnews

हनुमानगढ़:हीट वेव से बचाव के लिए बच्चों ने माता-पिता के नाम लिखी पाती।

rktvnews

लोकसभा चुनाव के बाद आरएसएस की चुनावी रणनीति।

rktvnews

भोजपुर: चिकित्सक ने अपने स्वतंत्रता सेनानी पिता की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि,गरीबों के बीच किया भोजन का वितरण।

rktvnews

Leave a Comment