RK TV News
खबरें
Breaking Newsशोक

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव के पिता पूनमचंद यादव का निधन।

RKTV NEWS/भोपाल ( मध्यप्रदेश)03 सितंबर।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिता सेठ पूनमचंद यादव का मंगलवार को निधन हो गया। वे 100 वर्ष के थे और कुछ समय से अस्वस्थ होने से उज्जैन अस्पताल में उपचाररत थे। उनके निधन की खबर मिलने पर राजनैतिक, प्रशासनिक और आमजन में शोक व्याप्त है।
दिवंगत पूनमचंद यादव ने शुरूआती जीवन में संघर्ष के साथ आगे बढ़ते हुए अपने परिवार का बेहतर लालन-पालन किया। उनके परिवार में तीन पुत्र नंदू यादव, नारायण यादव और डॉ. मोहन यादव के साथ दो पुत्रियां कलावती यादव एवं शांति देवी हैं। वे अपने पीछे पुत्र-पुत्रियों, नाती-पोतों, परनाती, प्रपोत्र सहित भरापूरा परिवार छोड़कर देवलोक गमन कर गये। स्व. यादव जीवट इंसान रहे और अंतिम समय तक 100 वर्ष की आयु होने पर भी उन्होंने अपना कार्य स्वयं किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव को मंगलवार को मंत्रालय में केबिनेट एवं अन्य विभागीय बैठकों के दौरान जैसे ही उनके पिताजी के निधन की खबर मिली, वे तत्काल उज्जैन के लिये रवाना हो गये।

अंतिम यात्रा 4 सितम्बर को प्रात: 11.30 बजे निकलेगी

स्व. पूनमचंद यादव की अंतिम यात्रा 4 सितम्बर को प्रात: 11.30 बजे उनके निज निवास गीता कॉलोनी अब्दालपुरा उज्जैन से प्रारंभ होगी। उनका अंतिम संस्कार क्षिप्रा तट पर भूखीमाता मंदिर के पास होगा।

Related posts

नवादा: जिलाधिकारी ने पैक्स चुनाव 2024 के लिए स्ट्रॉंग रूम का किया निरीक्षण।

rktvnews

बक्सर:30 बिहार बटालियन के कैडेटों ने किया रक्तदान।

rktvnews

कोरबा : धान का बकाया बोनस पाकर किसानों के परिवार में आई खुशहाली।

rktvnews

भोजपुर:अंतर महाविद्यालय टेबल टेनिस, कुश्ती एवं एथलेटिक्स में जगजीवन कॉलेज का रहा शानदार प्रदर्शन।

rktvnews

आरा सदर अस्पताल के आईसीटीसी एवं एआरटी केंद्र का औचक निरीक्षण।

rktvnews

झारखंड:गढ़वा डीएसपी सत्येंद्र नारायण सिंह को हटाया जाय : भाजपा

rktvnews

Leave a Comment