RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:अंतर महाविद्यालय टेबल टेनिस, कुश्ती एवं एथलेटिक्स में जगजीवन कॉलेज का रहा शानदार प्रदर्शन।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 दिसंबर।अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता के तहत टेबल टेनिस, कुश्ती एवं एथलेटिक्स के विभिन्न वर्गों में जगजीवन कॉलेज के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए कॉलेज का नाम रोशन किया । टेबल टेनिस प्रतियोगिता में जगजीवन कॉलेज की महिला टीम ने एम एम महिला कॉलेज को पराजित कर विजय प्राप्त की ,तो इसी प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में जगजीवन कॉलेज की पुरुष टीम उपविजेता रही। वहीं एस पी जैन कॉलेज, सासाराम में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में जगजीवन कॉलेज का छात्र मोहित शर्मा ने द्वितीय एवं उज्जवल तिवारी ने तृतीय स्थान प्राप्त कर कॉलेज को गौरवान्वित किया। महाराजा कॉलेज में आयोजित अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में कॉलेज का छात्र नीतीश कुमार ने 400 मीटर में द्वितीय स्थान एम 1500 मीटर में तृतीय स्थान प्राप्त कर कॉलेज का मान बढ़ाया।समस्त विजयी खिलाड़ियों को कॉलेज की प्राचार्या प्रो डॉ आभा सिंह ने पुरस्कृत कर सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर सम्मानित खिलाड़ियों में दिव्या, निशा, निशु, प्रिया, प्रियांशु, मयंक, नवनीत, मोहित, उज्जवल, नितेश के अलावा जगजीवन कॉलेज अधिक्रीड़ा परिषद के सचिव डॉ धर्मेंद्र शर्मा, डॉ संजय सिंह,ट्रेनर पवन मिश्रा एवं समस्त शिक्षक उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर: महिला कॉलेज में “तनाव और चिंता का प्रबंधन सफलता के लिए रणनीतियां” विषयक कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने बेल्जियम की राजकुमारी एस्ट्रिड से मुलाकात की।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई राजस्व संग्रहण, भू-अर्जन, जन शिकायत, नीलाम पत्र, टाटा लीज भूमि अतिक्रमण की समीक्षा बैठक।

rktvnews

आयुर्वेद को पुर्नस्थापित कराना हमारी प्राथमिकता – आयुष मंत्री

rktvnews

गिरीडीह: उपायुक्त ने पीरटांड़ प्रखंड अंतर्गत संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया, अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

कुलपति के दिशा निर्देशन से राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यों में आई गति।

rktvnews

Leave a Comment