
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)30 सितंबर। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा के अंगीभूत एच.डी. जैन कॉलेज में बिहार लोक भवन, पटना द्वारा प्रायोजित तथा एमएमटीटीसी, आईआईटी पटना के सहयोग से आयोजित छह दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम के तीसरे दिन चार तकनीकी सत्र आयोजित किए गए। कार्यक्रम का विषय ‘रिसर्च मेथडोलॉजी, एकेडमिक राइटिंग एंड पब्लिकेशन एथिक्स’ है।
प्रथम सत्र का ऑनलाइन माध्यम से शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) नरेन्द्र कुमार ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए शोध की गुणवत्ता और शोध नैतिकता पर जोर दिया।
पहले तकनीकी सत्र में प्रो. जय सिंह ने ‘Data Nature and Distribution, Research Design and Quantitative Data Analysis’ विषय पर व्याख्यान के साथ हैंड्स-ऑन प्रैक्टिस कराया। दूसरे सत्र में डॉ. गौरव सिक्का ने ‘Qualitative Research Methods’, तीसरे सत्र में डॉ. शशि राय ने ‘Use of Statistical Technique in Research’ तथा चौथे सत्र में डॉ. अम्बरीश ने ‘Journal Indexing, Impact Factor, Citation’ विषय पर जानकारी दी।समन्वयक डॉ. तबस्सुम बानो ने सभी सत्रों के सुचारू संचालन, समयबद्धता, उपस्थिति, फीडबैक और अभिलेख संधारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समन्वयक समिति के सदस्य डॉ. विनय कुमार एवं सहायक समन्वयक डॉ. संजीत कुमार ने भी कार्यक्रम के सफल संचालन में योगदान दिया।अंतिम सत्र के दौरान डॉ. रत्नेश शुक्ला, डॉ. पूर्ति माहौर, डॉ. फौजिया रहमान एवं डॉ. रमेश कुमार ने सत्र संचालन की मॉनिटरिंग की। विश्वविद्यालय एफडीपी सेल के नोडल अधिकारी प्रो. (डॉ.) संजय कुमार ने सभी सत्रों के सुचारू संचालन को सुनिश्चित किया तथा प्रतिभागियों को चौथे दिन के सत्रों और परीक्षा संबंधी नियमों की जानकारी दी।
