RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

आरा सदर अस्पताल के आईसीटीसी एवं एआरटी केंद्र का औचक निरीक्षण।

RKTV NEWS/ अनिल सिंह,16 मई।आज सदर अस्पताल, आरा मे अवस्थित आईसीटीसी सेंटर एवं ए आर टी केंद्र का औचक निरीक्षण राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन, स्वास्थ्य मंत्रालय ,भारत सरकार एवं बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति के वरीय पदाधिकारियों के द्वारा किया गया । उक्त सेंटरों पर रोगियों को दी जाने वाली सुविधाएं एवं पंजी, एवं ऑनलाइन डेटा प्रविष्टि का गहन निरीक्षण टीम के द्वारा किया गया एवं खामियों को दुरुस्त करने के लिए पदाधिकारी एवं कर्मियों को अपने स्तर से निर्देशित किया गया ।मौके पर संचारी रोग पदाधिकारी सह जिला एड्स नियंत्रण पदाधिकारी भोजपुर डॉक्टर एo अहमद, सहायक निदेशक मिथिलेश कुमार पांडे ,सहायक निदेशक टीआई राजीव रंजन, जिला पर्यवेक्षक डॉ राकेश कुमार सिंह परामर्शी सचदेव कुमार सिंह ,विजय, लैब टेक्नीशियन अनिल सोनू प्रभास ठाकुर , NACO के वरीय पदाधिकारी आईसीटीसी सेंटर के समस्त कर्मी एवं आर्टी सेंटर के चिकित्सा पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे।

Related posts

भोजपुर: स्मार्ट प्रीपेड मीटर के विरोध में उतरे कांग्रेसी ,की प्रेस वार्ता।

rktvnews

दरभंगा:डीएम ने शहरी क्षेत्र के कई छठ घाटों का किया निरीक्षण, दिए कई निर्देश।

rktvnews

कोविड-19 अपडेट।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने महान तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

मध्यप्रदेश हिंदी साहित्य सम्मेलन भोपाल…”नीलम जयंती शब्द उत्सव”।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सरदार वल्लभ भाई पटेल को पुष्पांजलि अर्पित की।

rktvnews

Leave a Comment