RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त ने मृतक के परिवार को आवास व अन्य सभी सरकारी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने का दिया निर्देश।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)30 सितंबर।आज उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया ने समाहरणालय सभागार में स्वर्गीय सुरेंद्र टुडू के आश्रित पिता चुड़का टुडू से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और “मुख्यमंत्री झारखण्ड प्रवासी श्रमिक दुर्घटना कोष” के तहत ₹50,000 (पचास हजार रुपये) का चेक प्रदान किया। दुख की इस घड़ी में परिवार को संबल प्रदान करने के उद्देश्य से उपायुक्त श्री सौरभ कुमार भुवानिया ने संवेदनशीलता दिखाते हुए मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को अविलंब आवास योजना का लाभ दिया जाए। इसके अतिरिक्त, सामाजिक सुरक्षा विभाग के अंतर्गत मिलने वाले पारिवारिक लाभ सहित सरकार की तमाम जनकल्याणकारी व आवश्यक योजनाओं से इस परिवार को तत्काल जोड़ा जाए, ताकि इन्हें आगे की आजीविका में कोई परेशानी न हो।

ज्ञात हो कि सुरेंद्र टुडू (पिता: चुड़का टुडू) मुंबई से जसीडीह वापस लौट रहे थे। इसी दौरान मध्य प्रदेश के बुरहानपुर और खंडवा रेलवे स्टेशनों के बीच अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनका दुखद अवसान हो गया। यात्रा के दौरान उनके साथ उनके गांव के ही एक अन्य सह-यात्री बुधिनाथ मरांडी भी मौजूद थे। घटना की सूचना मिलते ही देवघर जिला प्रशासन ने सक्रियता दिखाई। प्रशासन के मुस्तैद सहयोग और समन्वय से मृतक के पार्थिव शरीर को मध्य प्रदेश के बुरहानपुर से वापस उनके पैतृक गांव देवघर लाया जा रहा है।

श्रमाधान पोर्टल पर निबंधन है बेहद जरूरी

जिले के सभी प्रवासी श्रमिकों और उनके परिजनों से एक महत्वपूर्ण अपील की है। “मुख्यमंत्री झारखण्ड प्रवासी श्रमिक दुर्घटना कोष” योजना के तहत किसी भी अप्रिय घटना या दुर्घटना की स्थिति में आश्रितों को ₹50,000 की सहायता राशि देने का प्रावधान है। परंतु, इस कल्याणकारी योजना का लाभ उठाने के लिए सभी प्रवासी श्रमिकों का झारखण्ड सरकार के ‘श्रमाधान पोर्टल’ पर निबंधन (Registration) कराना अनिवार्य है। उपायुक्त ने जिले के सभी कामकाजी भाई-बहनों से अपील की है कि वे अपना पंजीकरण श्रमाधान पोर्टल पर अवश्य कराएं ताकि संकट के समय सरकार और प्रशासन उन्हें त्वरित सुरक्षा व सहयोग प्रदान कर सके।
इस दौरान उपरोक्त के अलावा उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, श्रम अधीक्षक शैलेंद्र कुमार शाह, एडीएसएस, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

संकल्प पत्र-2023 का क्रियान्वयन मिशन मोड में किया जाए – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

rktvnews

राष्ट्रपति , उपराष्ट्रपति, केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री और दिल्ली के उपराज्यपाल ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर नई दिल्ली में लौहपुरुष सरदार पटेल को पुष्पांजलि अर्पित की।

rktvnews

बीसीसीएल ने एनआरएस लिंकेज और सीआईएल एसडब्ल्यूएमए ई-नीलामी उपभोक्ताओं के साथ बातचीत का आयोजन किया।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला आपूर्ति विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक, खाद्य सुरक्षा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर।

rktvnews

दरभंगा: जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने मंडल कारा,पर्यवेक्षण गृह एवं बालगृह का किया निरीक्षण।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने ईस्टर के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

Leave a Comment