संतुलित खानपान, व्यायाम और वॉकिंग को दिनचर्या बनाएं: डा अमित जायसवाल
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)30 सितंबर।विश्व हृदय दिवस के अवसर पर मंगलवार को आरा में हृदय रोगों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से चिकित्सकों, सामाजिक संगठनों एवं NCC कैडेट्स ने जागरूकता रैली सह वॉकथॉन निकाली। रैली का शुभारंभ रेड क्रॉस सोसाइटी, आरा के समीप से हुआ। रैली में चिकित्सक, विभिन्न संगठनों के लोग हाथ में तकथी,बैनर लेकर पंक्तिबद्ध होकर मुख्य मार्ग पर जागरूकता फैलाई।
रैली रेड क्रॉस तीन मोहन के पास से निकालकर भोजपुर समाहरणालय सिविल कोर्ट, नागरी प्रचारिणी, दक्षिणी रमना, होटल पार्क व्यू एवं शहीद भवन होते हुए पुनः रेड क्रॉस सोसाइटी के पास पहुंचकर समाप्त हुई। इस अवसर पर आईएमए के पदाधिकारी , प्रमुख चिकित्सों द्वारा लोगों को हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, मधुमेह और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति विशाल से जानकारी दी गई।कार्यक्रम का आयोजन IMA आरा, आदृति हार्ट एंड मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, रोटरी क्लब ऑफ आरा, रेड क्रॉस सोसाइटी एवं NCC बटालियन आरा के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। IMA के अध्यक्ष डॉ. जितेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि बदलती जीवनशैली के कारण कम उम्र में भी हृदय रोग, उच्च रक्तचाप और मधुमेह जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। प्रतिदिन कम से कम एक घंटा स्वास्थ्य के लिए देने की अपील की। जिला सचिव डॉ. विकास सिंह ने हृदय रोगों के शुरुआती लक्षणों और बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने नियमित दिनचर्या और संतुलित खान-पान को जरूरी बताया।
आदृति हॉस्पिटल के निदेशक एवं हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित जायसवाल ने कहा कि अब बड़ी संख्या में युवा भी हृदय रोग, बीपी और मधुमेह से प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने समय रहते जांच, नियमित व्यायाम और मॉर्निंग वॉक को दिनचर्या में शामिल करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि संतुलित खान-पान और नियमित शारीरिक गतिविधि से कोरोनरी आर्टरी डिजीज के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है।
कार्यक्रम में पद्मश्री डॉ. भीम सिंह भावेश, डॉ. एस.के. रूंगटा, डॉ. मधुकर प्रकाश, डॉ. सतीश कुमार सिन्हा, डॉ. बी.के. प्रसाद, डॉ. विजय सिंह, डॉ. जीवेश कुमार, डॉ. विजय गुप्ता, डॉ. राजीव रंजन, डॉ. अभिषेक आनंद,डा दिनेश,डा निर्मल, अशोक शर्मा रो. के.एम. अग्रवाल, डॉ. अर्चना सिंह, अवधेश पांडेय, रामकुमार सिंह, मनोज सिंह, अधिवक्ता गुंजय जी, फिजियो रोहित तिवारी सहित NCC अधिकारी, चिकित्सक, बुद्धिजीवी एवं स्थानीय लोग शामिल हुए। रैली के माध्यम से लोगों को संदेश दिया गया कि दिल का ख्याल रखें, स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं और हृदय रोगों से बचाव के लिए समय रहते जागरूक बनें।

