RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर:30 बिहार बटालियन के कैडेटों ने किया रक्तदान।

RKTV NEWS/डुमराँव(बक्सर)08 जुलाई।प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र डुमराँव में 30 बिहार बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल रितेश रंजन एवं एडम कमांडर हेमन्त बेलवाल के अध्यक्षता में आज जिला ब्लड विभाग के द्वारा रक्त दान का आयोजन किया गया। इस मौके पर बी.एच.एम. राहुल सिंह, सी.एच.एम. नितिश कुमार समेत कैडेट अंजना कुमारी, प्रिया कुमारी, रिया कुमारी, कृति शर्मा और सोनम कुमारी (एस.एम कॉलेज), सोनू कुमार, अभिनव गीरी, अनूप कुमार, दीपू टाईगर, पिन्टू कुमार, रूपेश कुमार और साहिल कुमार सिंह (डी. के. कॉलेज) आदि ने रक्त दान किया। कमान अधिकारी ने सभी कैडेटों को संबोधित करते हुए बताया कि “रक्त दान एक महादान है, इससे हमें या हमारे परिवार में किसी को भी रक्त की जरूरत पड़ती है, तब हमें रक्त मिल सकता है। उन्होंने बताया की हमारे रक्त दान से किसी भी व्यक्ति की जान बच सकती है। इस मौके पर पुलिस कॉस्टेबल, 30 बिहार बटालियन के सभी पी.आई. एवं कैडेट भी उपस्थित रहे।

Related posts

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव को प्रदान किया गया बेस्ट स्टेट फॉर प्रमोशन ऑफ स्पोर्ट्स अवार्ड, खेल पत्रिका स्पोर्ट्स स्टार ने किया सम्मानित।

rktvnews

भोजपुर:आर के सिंह के समर्थन में हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संतोष सुमन ने किया जनसंपर्क।

rktvnews

बेतिया: शिक्षा संवाद को जिलाधिकारी ने किया संबोधित!गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ग्रहण कर जीवन में बेहतर प्रदर्शन करें बच्चे : जिलाधिकारी

rktvnews

लेट्स इंस्पायर बिहार द्वारा कार्यक्रम आयोजन पर विचार-विमर्श!आई जी विकास वैभव करेंगे युवाओं को संबोधित।

rktvnews

एंड पिक्चर्स पर अपने वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर में एक लज़ीज़ कहानी लेकर आई हुमा कुरैशी अभिनीत ‘तरला’।

rktvnews

आरा में माले द्वारा भारत का 100 वा मजदूर दिवस मनाया गया! 44श्रम कोड लागू करे मोदी सरकार:माले

rktvnews

Leave a Comment