RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

नवादा: जिलाधिकारी ने पैक्स चुनाव 2024 के लिए स्ट्रॉंग रूम का किया निरीक्षण।

RKTV NEWS/नवादा(बिहार)25 नवंबर।जिला पदाधिकारी, नवादा रवि प्रकाश के द्वारा आज पैक्स चुनाव 2024 के लिए स्ट्रॉंग रूम का निरीक्षण किया गया। पैक्स चुनाव 2024 प्रथम चरण दिनांक 26.11.2024 को नवादा जिला में पांच प्रखंडों में किया जायेगा जिसका 27 नवंबर 2024 को मतगणना होगी। जिसमें 04 प्रखंड का मतगणना रजौली इंटर विद्यालय में होगी 01 प्रखंड की मतगणना नवादा कन्हाई लाल साहू कॉलेज में होगी।जिलाधिकारी ने कहा कि पैक्स चुनाव को लेकर रजौली में स्ट्रॉग रूम एवं मतगणना केन्द्र बनाया गया है। यहॉ पर चार प्रखंडों का गिनती होगा। यहॉ पर सुव्यवस्थित ढ़ंग से काउंटिंग कराने के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। रजौली, सिरदला, मेसकौर एवं गोविंदपुर प्रखंडों का मतगणना किया जायेगा।जिलाधिकारी ने बताया कि निष्पक्ष चुनाव होगी और मतदान में भारी संख्या पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है। कही से कोई गड़बड़ी नहीं होगी निष्पक्ष चुनाव और शांतिपूर्ण मतगणना के लिए जिला प्रशासन कटिबद्ध है।
इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी आदित्य कुमार पीयूष, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गुलशन कुमार, डीसीएलआर प्रमोद कुमार, प्रभारी गोपनीय शाखा राजीव कुमार ,कार्यपालक पदाधिकारी राजेश कुमार गिरी, प्रखंड विकास पदाधिकारी रजौली संजीव कुमार झा, अंचलाधिकारी रजौली गुफरान मजहरी, नगर पंचायत स्वच्छता पदाधिकारी राहुल कुमार के साथ अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Related posts

दरभंगा:बिहार आइडिया फेस्टिवल’ के तहत श्रद्धा शर्मा का दरभंगा दौरा,जीविका दीदियों से की मुलाकात।

rktvnews

महिला कॉलेज में कोशिका विभाजन पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित!केवल पढ़ाई ही नहीं बल्कि पेंटिंग के माध्यम से अभिव्यक्ति जरूरी:प्राचार्या प्रो मीना कुमारी

rktvnews

आदमी कौन है????

rktvnews

प्रधानमंत्री ने रोश हशनाह के अवसर पर दुनिया भर के यहूदी लोगों को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

दुनिया के सबसे बड़े रेलवे नेटवर्क में क्यों होते है सिग्नल फेल?

rktvnews

सारण:अधिक से अधिक युवाओं को स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना एवं कुशल युवा कार्यक्रम से करें लाभान्वित:- जिलाधिकारी

rktvnews

Leave a Comment