RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

राजस्थान:शासन सचिवालय में कबड्डी,रूमाल झपट्टा एवं रस्साकशी की प्रतियोगिता/गतिविधि का आयोजन।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान )30 अगस्त। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की 119वीं जयंती के उपलक्ष्य में कार्मिक विभाग के तत्वाधान में शुक्रवार को शासन सचिवालय परिसर में कबड्डी,रूमाल झपट्टा एवं रस्साकशी की प्रतियोगिता एवं खेल गतिविधि का आयोजन किया गया।
मेजर ध्यानचन्द जयंती के अवसर पर शासन सचिवालय परिसर में राजस्‍थान सचिवालय अधिकारी सेवा संघ के अध्‍यक्ष दलजीत सिंह, मुकेश सिंघल एवं चेतन शर्मा ने पौधरोपण भी किया । इस अवसर पर सभी खिलाड़ियो द्वारा ”फिट इंडिया” की शपथ ली गई। इस दौरान खेल प्रतियोगिता रूमाल झपटटा में ”बालगंगाधर तिलक’’ महिला टीम, रस्‍साकशी में ”लाला लाजपतराय’’ पुरूष टीम एवं ”रानी लक्ष्‍मीबाई’’ महिला टीम एवं कबडडी में ”भगत सिंह’’ पुरूष टीम को विजेता घोषित किया गया । इस मौके पर सभी टीमों द्वारा बेहतरीन प्रदर्शन किया गया ।
इस अवसर पर कार्मिक विभाग के संयुक्त शासन सचिव नरेन्‍द्र कुमार बंसल, खेल अधिकारी एवं पूर्व अंतर्राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी मालती चौहान एवं पूर्व अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी निर्मलेश माथुर भी मौजूद रहे।

Related posts

भोजपुर:परीक्षार्थियों के लिए महावीर मंदिर का निःशुल्क रात्रि विश्राम बना सहारा।

rktvnews

भोजपुर:वीर कुँवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा में हुआ मनोज भावुक के किताब ‘ भोजपुरी सिनेमा के संसार’ का विमोचन।

rktvnews

देवर्षि नारद जंयती पर विश्‍व संवाद केंद्र द्वारा आयोजित किया गया पत्रकार पुरस्कार एवं सम्मान समारोह !अपने “स्व” की तलाश करें और उसके साथ खड़े हों : अमिताभ अग्निहोत्री

rktvnews

सोशल मीडिया पर नेपाल का बड़ा ताला: लोगों की आवाज़ पर रोक या नियमों की ज़रूरत?

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री ने ली चिकित्सा विभाग की समीक्षा बैठक।

rktvnews

दुमका:आंदोलनकारियों को किया गया सम्मानित,उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने किया प्रमाण पत्र वितरण।

rktvnews

Leave a Comment