RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

पटना:बिजली दरों में बढ़ोतरी जनता के साथ धोखा, 125 यूनिट मुफ़्त बिजली का वादा पूरा करे सरकार: कुणाल

RKTV NEWS/पटना(बिहार )30 मार्च।भाकपा–माले राज्य सचिव कुणाल ने बिहार में नीतीश–भाजपा सरकार द्वारा बिजली दरों में की गई नई बढ़ोतरी को जनता के साथ खुला धोखा करार दिया है. पार्टी ने कहा कि चुनाव के समय 125 यूनिट मुफ़्त बिजली देने का वादा कर जनता को गुमराह किया गया, लेकिन महज़ चार महीनों में ही सरकार अपने वादों से मुकर गई है.
नई दरों के अनुसार अलग-अलग समय पर महंगी बिजली दरें लागू कर आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है. यह स्पष्ट करता है कि सरकार राहत देने के बजाय वसूली की नीति पर चल रही है.
भाकपा–माले ने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान किए गए लोकलुभावन वादों और सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग की कीमत अब आम जनता से वसूली जा रही है. पहले से ही महंगाई, बेरोज़गारी और भ्रष्टाचार से जूझ रही जनता पर यह अतिरिक्त बोझ असहनीय है.
पार्टी ने मांग की है कि बिजली दरों में की गई बढ़ोतरी को तत्काल वापस लिया जाए और 125 यूनिट मुफ़्त बिजली देने के वादे को लागू किया जाए. साथ ही, बिजली क्षेत्र में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाए.
भाकपा–माले ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने जनता पर यह बोझ डालना बंद नहीं किया, तो पार्टी व्यापक जनआंदोलन खड़ा करेगी.

Related posts

भोजपुर : दो वारंटी गिरफ्तार! भेजे गये न्यायालय।

rktvnews

मध्यप्रदेश:चिकित्सा सेवा मानवता की सर्वोत्तम सेवा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोपाल:प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में हो रहा प्रदेश में सांस्कृतिक अभ्युदय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भारतीय पुनर्वास परिषद के सौजन्य से 3 दिवसीय सतत पुनर्वास प्रशिक्षण कार्यशाला आरम्भ!सरकार के ग़रीबी उन्मूलन कार्यक्रम से दिव्यांगजनों को जोड़ा जाना आवश्यक: डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

रेल थाने ने चोरी गए मोबाइल को किया बरामद!अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

rktvnews

दुमका:प्रमंडल स्तरीय युवा महोत्सव 2025-26 का आयोजन संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment